Breaking News
recent

8 रुपए सस्ता हो जाएगा पेट्रोल, मोदी सरकार करने जा रही है बड़ा बदलाव

नर्इ दिल्ली। देश में जल्द ही पेट्रोल 8 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार आैर नीति आयोग की आेर से तैयारियां शुरू हो गर्इ है। जानकारी के अनुसार मार्च महीने तक देश में 15 फीसदी मेथेनाॅल ब्लेंडेड पेट्रोल बिकना शुरू हो जाएगा। जो आम पेट्रोल से 8 रुपए तक सस्ता है। जिससे देश के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए नीति आयोग की आेर तैयारियां भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देश के 50 हजार पेट्रोल पंपों पर थोड़े बदलाव होंगे। जिसमें 45 दिनों तक समय लग सकता है। जिसके बाद लोगों को 15 फीसदी मेथेनाॅल ब्लेंडेड पेट्रोल मिलना शुरू हो जाएगा।

होगा पेट्रोल पंपों पर बदलाव
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फीसदी मेथेनाॅल ब्लेंडेड पेट्रोल बेचने के देश के सभी पेट्रोल पंपों पर बदलाव होना काफी जरूरी है। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंपों पर एक अतिरिक्त रिफीलिंग मशीन लगार्इ जाएगी। जिसमें प्रति पेट्रोल 5 लाख रुपए का आ सकता है। जानकारी के अनुसार 45 दिनों में इन रिफिलिंग मशीनों को पेट्रोल पर पंप पर लगा दिया जाएगा।

नीति आयोग करेगी बैठक
वहीं दूसरी आेर नीति आयोग सबसे बड़ी चिंता 15 फीसदी मेथेनाॅल ब्लेंडेड पेट्रोल की उपलब्धता की भी है। एेसे में वो तेल कंपनियों आैर सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक भी करने जा रही है। यह बैठक अगले हफ्ते होगी। जिसमें सभी से 15 फीसदी मेथेनाॅल ब्लेंडेड पेट्रोल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कहा जाएगा। साथ इस बैठक में इस बात की भी चर्चा होगी कि कौन सी कंपनियां कहां-कहां अपना पहला मेथनाॅल पेट्रोल पंप शुरू करेंगी।

आेएनजीसी के 200 ब्लाॅक निजी हाथों में जा सकते हैं
वहीं दूसरी आेर आेएनजीसी के करीब 200 से ज्यादा ब्लाॅक एेसे हैं जो व्यावसायिक रूप से नहीं चल रहे हैं। एेसे में उन्हें निजी क्षेत्र को देने की बात चल रही है। नीति आयोग की आेर से इस पर एक प्रपोजल भी भेजा है। जिसके बाद निजी कंपनियां नैचुरल गैस से मेथनाॅल पेट्रोल का प्रोडक्शन कर सकें। जिसका फायदा आम लोगों को मिल सके।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.