Breaking News
recent

डकैती की योजना बनाते 8 जने पुलिस के हत्थे चढ़े, पुलिस पूछताछ में उगले ये राज

भीलवाड़ा। जिले के शक्करगढ़ थाना पुलिस को अपराधियों की धरपकड़ में बड़ी सफलता मिली है। डकैती की योजना बनाते नकबजन गिरोह के आधा दर्जन से अधिक लोग इस बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

कई वारदातों के खुलासे

जानकारी के अनुसार डकैती का प्लान बनाते 8 जनों को पुलिस ने धर दबोचा। जब पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों से गहनता से पूछताछ की तो कई वारदातों को अंजाम देना कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में उगले कई राज

पुलिस उपाधीक्षक लाखन सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े आठ जनों से पूछताछ की तो डेढ़ दर्जन वारदातें करना कबूल की है। आरोपियों ने अजमेर, जयपुर, उदयपुर समेत कई जगह वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं भीलवाड़ा में चोरी की वारदातें करना कबूल की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से सघनता से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस जांच में आरोपियों की असली तस्वीर साफ हो पाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.