Breaking News
recent

हाड़ौती हंटर्स बनी विजेता, अरावली चीतल को 92 रन से हराया

लालसोट. शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर खेली जा रही आल इंडिया ट्ंवेटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब हाड़ौती हंटर्स ने जीत लिया। फाइनल मैच में हाड़ौती हंटर्स ने अरावली चीतल को 92 रन से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। टॉस जीतने के बाद पहले हाड़ौती हंटर्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 271 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें मनीष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 50 गेंदों पर 16 छक्के व 13 चौके की मदद से 153 रन बनाए।

 

 

जवाब में खेलने उतरी अरावली चीतल की टीम 177 रन पर सिमट गई। अरावली चीतल की ओर से सबसे अधिक प्रणव ने 36 गेंदों पर 4 छक्के व 8 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कमल मीना, पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी व अन्य अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे।

 

 

फाइनल मैच में शतक जमाने वाले मनीष को प्रतियोगिता का मैन ऑफ दी सीरीज व फाइनल मैच का मैन ऑफ दी मैच पुरस्कार से नवाजा दिया। पार्षद सिराज मोहम्मद, सोनू बिनोरी, सीएम सुकारिया, कमलेश लोटन, चंदर मीना, विनीत उपाध्याय, सुशील जैन, आनंद पोद्दार, अंशुल सोनी एवं रोहित पंसारी आदि थे। संचालन अभिनव त्रिपाठी ने किया।(नि.प्र)

 

 

नगरपालिका तृतीय क्रिकेट महोत्सव में वार्ड 18 व वार्ड 10 रही विजेता

 


बांदीकुई. नगरपालिका की ओर से रेलवे गांधी ग्राउण्ड में चल रहे क्रिकेट महोत्सव में गुरुवार को हुए पहले मैच मेें वार्ड 18 ने वार्ड 9 को 22 रनों से हराया। वार्ड 18 ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में 143 रन बनाए। इसमें मदन ने 5 चौके व 2 छक्कों की मदद से टीम को 44 रनों का सहयोग दिया। जवाब में खेली वार्ड 9 की टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रन पर सिमट गई। इसमें टोनी ने 60 रनों का सहयोग दिया।

 

 

दूसरे मैच में वार्ड 10 ने वार्ड 6 को चार विकेट से हराया। वार्ड 6 ने टॅास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 114 रन बनाए। इसमें मुकेशआर गौड़ ने 4 चौके व 2 छक्के लगाकर 41 रनों का सहयोग दिया। जवाब में खेली वार्ड 10 की टीम ने 6 विकेट खोकर 115 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच मनीष चौधरी रहे। खास बात यह है कि वार्ड 6 दो बार से विजेता रहकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाए हुए थी, लेकिन इस बार प्रतियोगिता से बाहर हो जाने से निराशा हाथ लगी है।

 

 

मैच में एम्पायर की भूमिका सतीश यादव, नवाब अहमद, महेन्द्रसिंह सिददू, शिवशंकर शर्मा, स्कोरर राजकुमार सोनी, सुनील शर्मा, कॉमेन्ट्रेटर विजयकुमार शर्मा, गोपाल गुरू, लाखनसिंह गुर्जर ने निभाई। मैच में अतिथि के रूप में पार्षद महेन्द्र जारवाल, बनवारीलाल बैरवा, रतन पटेल, बाबूसिंह गुर्जर, मुकेश माल, दिनेश जांगिड़, नरसिंह सैनी, गिर्राज सैनी, मुकेश तिवाड़ी व गौतम सेठी ने निभाई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.