प्रतापगढ़ निकटवर्ती बसाड़ गांव में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पेड़ से मधुमक्खियों का छत्ता बालिकाओं पर गिर गया।मधुमक्खियों ने 9 बालिकाओं को डंक मारा। घायल बालिकाओं को जिला चिकित्साल लाया गया।जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
गांव के मोहम्मद इशाक शेख ने बताया कि बालिका विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा था।इस दौरान वहां पेड़ से मधुमक्खियों का एक छत्ता बालिकाओं पर गिर गया।इससे नौ बालिकाओं को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। वहां मौजूद पूर्व सरपंच रामलाल आंजना और अन्य ग्रामीणों ने कार आदि में बैठाकर बालिकाओं को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
अंजू आंजना, कविता शर्मा, मुकंदर शाह, निकिता शर्मा, शाहिन शेख, तनिशा शर्मा, मुस्कान शेख, नुरजहां शेख, सुमय्या शेख का उपचार कराया गया।
डांस इण्डिया डांस फेम कमलेश पटेल की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
कांठल कला एवं संस्कृति उत्सव की रही धूम
प्रतापगढ़ कांठल कला एवं संस्कृति उत्सव 2019 के तहत दिगम्बर जैन बोर्डिंग में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डांस इण्डिया डांस फेम कमलेश पटेल की प्रस्तुतियों में दर्शकों को अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
शुक्रवार रात्रि आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग कमलेश पटेल ने नृत्य के साथ थाली का घुमाना और उछाल कर पुन अंगुली पर घुमाना और झूलना, पांच फीट ऊपर से कूद कर नृत्य करना दर्शकों को उनकी कला पर अपने स्थान पर खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में अलबेली लोक कला मण्डल निवाई के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की।जब राजस्थानी लोक नृत्य बाजे चंग नाग लपेटा, कुएं पर एकली...और रंग दे..की एक के बाद एक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। इस दल ने मत पियो म्हरा छौल छबीला... नृत्य के माध्यम से तंबाकू निषेध का संदेश दिया। इस दल द्वारा फूलों की होली ने कायक्रम को कर अपार प्रदान की।
जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. वीसी गर्ग, सभापति नगर परिषद कमलेश डोसी ने कलाकारों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। जिला कलक्टर ने कहा कि कमलेश पटेल का कार्यक्रम आयोजित करने का मकसद था कि हम प्रेरणा लें कि जीवन में संघर्ष और कठिनाइयों से हम नहीं घबराएं, उसका सामना करें। संचालन सुधीर वोरा ने किया। स्थानीय कलाकार शंकरलाल मीणा गौतमेश्वर के दल ने भी लोकभाषा संस्कृति की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को आनन्दित किया।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता हरीकृष्ण, आयुक्त नसीम शेख, अशोक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मावजी खांट, सीबीईओ मनोहरलाल शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र बोरदिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment