नई दिल्ली। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी रितिका की रिश्तेदार बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। सीमा खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वे मौसी बन गई हैं।
रोहित शर्मा के घर गूंजी किलकारियां -
रोहित शर्मा और रितिका की शादी 14 दिसंबर 2016 को हुई थी। बता दें कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान रोहित ने एक प्रमोशनल वीडियो में अपनी पत्नी के प्रिग्नेंट होने का खुलासा किया था। उस समय रोहित ने कहा था "मैं पिता बनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। यह हमारी जिंदगी में गेम चेंजर साबित होने वाला है। मैं उस वक्त का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जब मुझे पिता बनने की जानकारी मिलेगी। वह हमारे जीवन को बदल देने वाला पल होगा।"
नहीं खेलेंगे आखिरी टेस्ट -
बीसीसीआई ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि रोहित अब आखिरी टेस्ट नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने कहा " रोहित शर्मा मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी पत्नी ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है इस कारण वे आखिरी टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। इस मैच के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं होगा और रोहित वनडे सीरीज के लिए 8 जनवरी को वापस आ जायेंगे।"





No comments:
Post a Comment