Breaking News
recent

AUS vs IND : हैरिस और कुलदीप ने छुए ये बड़े कीर्तिमान, लाबूसेन ने अपने नाम किया ये अजीबो गरीब रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का चौथा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेला जा रहा है। पिंक डे के नाम से मशहूर इस टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कास दिया है। ऑस्ट्रेलिया के ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मेहमान टीम द्वारा पहली पारी में बनाए गए विशाल स्कोर के सामने ऑस्ट्रेलिया ने मैच के तीसरे दिन के अंत तक छह विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी और बारिश के कारण शनिवार को खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। भारत ने दूसरे दिन सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित की थी। मेजबान टीम भारत से अभी भी 386 रन पीछे है। आज के दिन इस मैच में साथ रिकॉर्ड बने। आइये नज़र डालते हैं इन रिकार्ड्स पर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्क्स हैरिस ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक बनाया है। इस सीरीज के एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच से पदार्पण करने वाले मार्कस हैरिस अपना पहला शतक पूरा नहीं कर पाए। लेकिन हैरिस ने आज अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया।

79 रन की इस अर्धशतकीय पारी के साथ इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हैरिस ने इस सीरीज में 36.57 की औसत से 256 रन बना लिए है। उनके बाद ट्रेविस हैड का नंबर आता है। जिन्होंने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए 237 रन बनाए है।

हैरिस द्वारा खेली गई 79 रन की पारी इस सीरीज में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे बड़ी पारी इस सीरीज में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नहीं खेली है।

कुलदीप यादव ने आज 71 रन खर्च करके 3 विकेट हासिल किए। यह उनका एशिया के बाहर सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे मार्नस लाबूसेन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की, साल 2017 के बाद नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने वाले दूसरे दए हाथ के बल्लेबाज हैं। इससे पहले साल 2018 के आबुधाबी टेस्ट मैच में पीटर सिडल ने बतौर दए हाथ के बल्लेबाज के रूप में खेले थे।

आज सीरीज में पहली बार बैड लाइट के चलते दिन का खेल समाप्त करना पड़ा है। इससे पहले इस सीरीज में किसी भी दिन बैड लाइट के चलते दिन का खेल नहीं रुका था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.