Breaking News
recent

AUS vs IND : ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी भारतीय टीम को बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत पर की बधाई दी है। भारतीय टीम ने 71 साल का सूखा समाप्त करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में खेली गई टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है।

मोदी ने दी बधाई -
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था और ऐसे में भारत ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यह पहली जीत है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली एशियाई टीम भी है। इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "आस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत। इस सीरीज जीत के लिए टीम को बधाई। इस सीरीज में कई यादगार प्रदर्शन और टीम का मजबूत काम नजर आया। आने वाले मैचों के लिए टीम को शुभकामनाएं।"

कोहली जुनून के साथ खेलते हैं टेस्ट -
वहीं इस जीत के बाद टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी कोहली जी जमकर तारीफ की है।कोहली की प्रशंसा करते हुए शास्त्री ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि जिस जुनून के साथ कोहली टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, उसी जुनून के साथ कोई और खिलाड़ी खेलता है। मैंने ऐसा जुनून टेस्ट क्रिकेट के लिए किसी अन्य टीम के कप्तान में नहीं देखा। वह काफी भावात्मक हैं और यहीं चीज उन्हें दूसरों से अलग करती है।" भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल कर 71 साल के सूखे को समाप्त कर नया इतिहास रचा।

बीता समय इतिहास है और भविष्य एक रहस्य है -
पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ से लेकर महेंद्र सिंह धोनी तक कई खिलाड़ियों ने 71 साल के दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभाली। ऐसे में इस ऐतिहासिक जीत को उन कप्तानों के साथ साझा करने के बारे में पूछे जाने पर शास्त्री ने कहा, "बीता समय इतिहास है और भविष्य एक रहस्य है। हमने 71 साल बाद जीत हासिल की है और मैं वर्तमान में रहना पसंद करूंगा। मैं अपने कप्तान को भारतीय टीम का कप्तान होने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने के लिए सलाम करता हूं।"



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.