नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी ने सेरेना विलियम्स ने शनिवार को यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेरेना ने तीसरे दौर में दमदार प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन की 18 वर्षीय डायना यास्त्रेमास्का को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से करारी शिकस्त दी। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने यह मुकाबला अपने नाम करने के लिए केवल एक घंटे सात मिनट का समय लिया।
सेरेना की शानदार जीत -
मैच में अपनी ताकत का भरपूर उपयोग करते हुए सेरेना ने आठ एस लगाए और पहले सर्व पर 85 प्रतिशत अंक अपने नाम किए। दो साल पहले दो महीने की गर्भवती होने के बावजूद यहां अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना को इस बार 16वीं वरीयता दी गई है लेकिन वह खिताब की प्रबल दावेदार हैं। सेरेना ने 1999 में जब अपना पहला खिताब जीता था तब उनकी प्रतिद्वंद्वी यास्त्रेमस्का का जन्म भी नहीं हुआ था।
वीनस विलियम्स को हालेप ने हराया -
अंतिम-16 में सेरेना का मुकाबला वल्र्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप से होगा। पिछले मैच मे सेरेना ने कनाडा की इयुगेनी बुचार्ड को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया था। वहीं उनकी बहन वीनस विलियम्स को हालेप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे सेटों में 2-6, 3-6 से हारा दिया।





No comments:
Post a Comment