Breaking News
recent

Australian Open : प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे निशिकोरी, राओनिक

नई दिल्ली। जापान के केई निशिकोरी और कनाडा के मिलोस राओनिक ने शनिवार को यहां साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। निशिकोरी ने पुर्तगाल के जोआओ सोउसा को सीधे सेटों में 7-6, 6-1, 6-2 से मात दी जबकि राओनिक ने फ्रांस के पियरे-ह्यूज्स हर्बर्ट को भी सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 7-6 (8-6) से पराजित किया।

आठवीं वरीयता प्राप्त निशिकोरी को पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज करने के लिए पांच सेट तक खेलना पड़ा लेकिन इस मैच में उन्होंने सीधे सेटों में जीत दर्ज की। प्री-क्वार्टर फाइनल में 29 वर्षीय निशिकोरी का मुकाबला इटली के फैबियो फोगनिनी या स्पेन के पाब्लो कार्रनेनो बुस्ता से होगा। दूसरी ओर राओनिक को सीधे सेटों में जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। पहले दो सेट में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और टाई-ब्रेकर तक गए तीसरे सेट में संयम न खोते हुए जीत दर्ज की। अंतिम-16 में उनका मुकाबला जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव या ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट से होगा।

राफेल नडाल ने तीसरे दौर में किया प्रवेश -
वहीं स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने तीसरे दौर में आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनयोर को मात दी। वर्ल्ड नंबर-2 ने आस्ट्रेलियाई खिलड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2, 6-4 से मात देकर चौथे दौर में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिख के खिलाफ होगा। रॉड लेवर एरेना में खेला गया यह मुकाबला दो घंटे 22 मिनट तक चला।

डी मिनयोर को हराया -
17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने पहले गेम से ही अपनी ताकत का सही उपयोग किया और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। स्पेनिश खिलाड़ी ने पहले सर्व पर 82 प्रतिशत अंक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह दूसरा मैच है। नडाल ने दोनों ही बार आसान जीत दर्ज की है। पिछले वर्ष विंबलडन के तीसरे दौर में ही नडाल ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को मात दी थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.