Breaking News
recent

ये क्या बोल गए मेघवाल, भाजपा सरकार ने अधूरे भवन का किया लोकार्पण

बीदासर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल सोमवार को कस्बे के नोखा रोड पर बनी पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री मेघवाल ने भवन में बने हॉल प्रधान कक्ष, विकास अधिकारी कक्ष, वीसी रूम का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभिंयता विमल कुमार सैनी को कार्यालय के फ र्निचर, अधिकारियों के क्वाटर सहित भवन में रही कमी व खामियों का तकमीना बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंत्री मेघवाल ने कहा कि पिछली सरकार ने जल्दबाजी में अधूरे भवन का उदघाटन कर दिया। उनकों पता था कि सरकार जा रही है। अब सभी कमियों को पूरा करवाकर लोग सभा चुनाव के बाद इस कार्यालय का शुभारम्भ कर दिया जाएगा। मेघवाल ने कहा कि तहसील व उपखंड कार्यालय इसी स्थान पर लाने का चुनावी वादा था। अब पंचायत समिति के आगे की जमीन को देख रहे है। उसके लिये प्रयास करेंगे और जो पहले बने हैं वैसे के वैसे ही तहसील व उपखंड कार्यालय बनाएंगे। ताकि क्षेत्र की जनता को सभी कार्यालय एक ही जगह होने पर कार्य सुगमता से हो सकेंगे। निरीक्षण के दौरान मंत्री मेघवाल के साथ सुजानगढ़ प्रधान गणेश ढाका, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सविता राठी, देहात अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल, नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव, तहसीलदार ओम प्रकाश वर्मा, आपणी योजना के अधिशासी अभिंयता सुगनचंद मण्डार, कांग्रेस नेता राधेश्याम अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.