पाली. सरदार पटेल नगर स्थित नवनिर्मित बाबा रामदेव सामुदायिक भवन का मंगलवार को विधायक ज्ञानचंद पारख व नगरपरिषद सभापति महेन्द्र बोहरा ने सामरोह पूर्वक उद्घाटन किया। विधायक पारख ने कहा कि यह भवन सभी लोगों के लिए काम आएगा। उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उद्यानों में भी विधायक कोष से ऑपन एयर जिम उपकरण लगाने की घोषणा की।
सभापति बोहरा ने कहा कि परिषद् सीमा क्षेत्र में कई उल्लेखनीय विकास कार्य हुए जो अनवरत जारी रहेंगे। सभापति ने अपनाघर आश्रय स्थल के प्रथम तल के निर्माण कार्यों को बताते हुए इसी तर्ज पर दूसरा अपना घर महिलाओं के लिए भी जल्द बनवाने के लिए आश्वस्त किया। सभापति बोहरा ने सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य जिसमें गोशालाओं को अनुदान, भलाई री भीत आदि की जानकारी दी। सभापति बोहरा ने उपस्थित जन समुदाय को अपने मोबाइल नम्बर भी दिए, ताकि मोबाइल पर लोग अपनी समस्याएं बता सके। साथ ही निदान के लिए परिषद् स्तर पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके। इस मौके उपसभापति मूलसिंह भाटी, शिवराम जाट, पंकज ओझा, सुरेश चौधरी, पार्षद मुकेश गोस्वामी, सुरेश पटेल, अशोक बाफना, जितेन्द्र व्यास, गोपाल पंवार, शिवराम जाट, शिवप्रकाश प्रजापत, गणपत मेघवाल, तुलसीराम, शिवाजी मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर साबु, सोमनाथ मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, प्रताप मण्डल अध्यक्ष नरपत दवे, पंकज ओझा, ताराचंद माहेश्वरी, गुमानसिंह रावत, केसुसिंह भाटी, सुरेश पुरी व महेन्द्र वैष्णव सहित कई जने मौजूद थे।
कानेलाव के खिलाडिय़ों ने जीता क्रिकेट का खिताब
इटंदरा मेड़तियान. कस्बे के खेल मैदान में जय माताजी क्रिकेट फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। समापन मैच में कोनेलाव ने किरवा को २१ रनों से हरा कर खिताब जीता। भामाशाह दुष्यंतसिंह व धर्मेन्द्रसिंह राठौड़ ने विजेता को ११ हजार व उपविजेता को ५१०० रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जय माताजी फाउंडेशन के सदस्यों ने भामाशाह का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके भीकमचंद मेवाड़ा, दिलीप सेन, अमरसिंह, परमवीरसिंह, पुखराज, जीतु चौधरी, समरताराम, डुंगरसिंह, कमसिंह, वेलाराम मीणा, मदनलाल, मुकेश, बाबूलाल, खरताराम सोलंकी, नारायणलाल परिहार, रतन मीणा, तरुण टेलर व बंशीलाल सहित कई जने मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment