Breaking News
recent

पोस्ट ऑफिस में इस तरह से करें निवेश, बन जाएंगे करोड़पति, टैक्‍स में भी मिलेगी छूट

नई दिल्ली। साल 2019 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। ऐसे में आप सबने प्लानिंग कर ली होगी कि इस साल आपको कहां निवेश करना है और अपने पैसे को बढ़ाना कैसे है। पत्रिका आपको बताएगा कि कैसे आप करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में निवेश करना एक अच्छा विकल्प है। सरकार पोस्ट ऑफिस में निवेश के लिए सुरक्षा की गारंटी भी देती है। सुरक्षा की गारंटी के साथ साथ आपको फिक्स ब्याज दरें भी मिलती रहेंगी। पोस्‍ट आफिस (Post Office) में कई तरह के निवेश के विकल्‍प मौजूद हैं। अगर इन विकल्‍पों में आप निवेश शुरू करें तो करोड़पति बना जा सकता है।


इस बात का रखें ध्यान

पोस्‍ट ऑफिस में निवेश करने से आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कुछ निवेश 5 साल में मैच्‍योर हो जाते हैं, तो कुछ 15 साल तक के लिए किए जा सकते हैं। ऐसे में अगर लंबे समय के लिए निवेश करना है तो एक बार की मैच्‍योरिटी के बाद दोबारा निवेश करना होगा। ब्‍याज दरों का सरकार समय-समय पर रिवीजन करती है।


इनकम टैक्‍स में मिलेगी छूट

पोस्‍ट आफिस में कुछ निवेश ऐसे भी हैं, जिनमें अच्‍छा ब्‍याज मिलने के साथ ही इनकम टैक्‍स में छूट भी मिलती है। इसमें PPF, NSC जैसे निवेश विकल्‍प शामिल हैं। निश्चित रूप से पोस्ट ऑफिस में निवेश करना लाभदायक साबित हो सकता है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.