Breaking News
recent

ट्रक से टक्कर से बीस वाहन हुए क्षतिग्रस्त, युवती की मौत

प्रमोद भटनागर
नाथद्वारा. शहर के एक सौ बीस फीट फोरलेन पर रविवार शाम गेहूं से भरे बेकाबू ट्रक बीस वाहनों को चपेट में लेते हुए एक कार से टकराकर रूक गया। हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। बेकाबू ट्रक के दौडऩे से अफरातफरी मच गई और लोगों में डर व दहशत व्याप्त हो गई।
पुलिस के अनुसार ट्रक सुंदर विलास से नाथद्वारा की तरफ आगे बढ़ रहा था, तभी एक युवती के साथ 20 वाहनों को चपेट में ले लिया। एक टेम्पो व बीस अन्य कारें शामिल है, जिनका क्षतिग्रस्त हेा गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में किसी के सवार में नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में गोगुंदा हाल उदयपुर निवासी सीमा पालीवाल पत्नी राकेश पालीवाल स्कुटी पर खड़ी, जो ट्रक के टायर तले रौंद गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में 108 एम्बुलेंस से उसके शव को नाथद्वारा अस्पताल ले गए।
श्रीनाथजी के दर्शन के लिए स्कुटी पर आई
छटिया खेड़ी, गोगुंदा (उदयपुर) के कन्हैयालाल जोशी परिवार सहित कार लेकर श्रीनाथजी के दर्शनों के लिए नाथद्वारा गए। कार में जगह नहीं होने से सीमा व दिव्या पुत्री लक्ष्मण जोशी स्कुटी पर नाथद्वारा पहुंचे। 120 फीट रोड पर कार पार्किंग में खड़ी कर दी, तभी सीमा ने दिव्या को स्कुटी से उतार दिया और स्कुटी पार्क करने लगी। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद उसके रिश्तेदार शव को सड़क पर रख विलाप करने लगी। बाद में उसके शव को नाथद्वारा को गोवर्धन राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया गया।

सड़क पर पार्किंग, वसूल रहे शुल्क
एक सौ बीस फीट रोड किनारे वाहन खड़े रहने के बावजूद अवैध तरीके से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है, जिसको लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए बोले कि आखिर सड़क पर खड़े रहने वाले वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क की वसूली किस आधार पर की जा रही है। नाथद्वारा पर हर रोज हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। फिर भी पार्किंग को लेकर कोई प्रबंध क्यों नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने भी अब तक कोई सवाल नहीं उठाए।
वाहनों के उड़ गए परखच्चे
बेकाबू ट्रक ने 120 फीट रोड किनारे खड़े करीब बीस वाहनों को चपेट में लिया, जिससे कुछ वाहन के बोनट उड़ गए, तो किसी के पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक की टक्कर से ज्यादातर वाहन इधर उधर होते हुए गए और ट्रक आगे से आगे बढ़ता गया।

Twenty-two vehicles damaged by truck collision, death of maiden

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.