बूंदी.
शहर के विकास नगर हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार देर रात को पांच-सात युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। धारदार हथियार लेकर आए इन युवकों ने दो गलियोंं में घर के बाहर खड़े वाहनों के शीशें तोड़ दिए। वहीं एक घर में घुस गए और तोडफ़ोड़ की। महिला के टोकने पर उसके साथ अभद्रता भी की। वह घर में से नकदी लेकर फरार हो गए। इस हरकत से समूची कॉलोनी में दहशत फैल गई।
कोतवाली थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कॉलोनी में देर रात अलग-अलग बाइक पर पांच-सात युवक आए। इनके हाथों में धारदार हथियार थे। इन्होंने थोड़ी ही देर में कॉलोनी की दो गलियों में कोहराम मचा दिया। युवकों ने घर के बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़ दिए। हौसलें इतने बुलंद थे कि एक मकान में घुसकर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। साथ ही महिला से अभद्रता की। उत्पाती युवकों के गाली-गलौज की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर आ गए। तब वह भागे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सुबह मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट सौंपी।
...पत्थर फेंकने शुरू कर दिए
उत्पाती युवकों ने कॉलोनी में पत्थर भी फेंके। एक युवक एक घर के अंदर घुसकर तोडफ़ोड़ कर रहा था। तभी कुछ लोग बाहर आए तो उन्होंने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। एडवोकेट की कार से 34 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में एडवोकेट रानू खंडेलवाल ने बताया कि वह परिवार के साथ रात कोटा से आई थी। गाड़ी से सामान निकाल ही रह थे कि अचानक युवकों ने उत्पात शुरू कर दिया। उत्पात मचा रहे युवक घर के बाहर आए और कार में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। वह गाड़ी के अंदर रखे बैग को लेकर भाग गए। बैग में 34 हजार रुपए रखे थे।
इसी प्रकार विकास शर्मा ने सौंपी रिपोर्ट में बताया कि बदमाशों ने घर और कार में तोडफ़ोड़ कर दी। घर में रखा बैग ले भागे। बैग में दस-बारह हजार रुपए रखे थे। कॉलोनी में उत्पाद मचाने और लूटपाट करने की वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाने में जताया रोष
आबादी के बीच इस प्रकार उत्पात मचाने के मामले को लेकर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंन प्रभावी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने बताया कि इन्हीं लोगों ने 18 जनवरी को भी कमल सैनी के घर तोडफ़ोड़ की थी। तब भी पुलिस को रिपोर्ट सौंपी थी। पार्षद टीकम जैन, मनोज मीणा, योगेंद्र जैन, संजय भूटानी, जितेंद्र दाधीच भी कोतवाली थाने पहुंचे।
'विकास नगर हाऊसिंग बोर्ड में चार-पांच युवकों ने घर के बाहर खड़ी तीन गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए। घर में घुसकर भी तोडफ़ोड़ की। लोगों की रिपोर्ट पर सौरभ वर्मा, कार्तिक वर्मा, कुलदीप हीर सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटैज देख रहे हैं।
शिवराज गुर्जर, थानाधिकारी, कोतवाली, बूंदी





No comments:
Post a Comment