सिकंदरा. महिला बाल विकास विभाग राÓयमंत्री ममता भूपेश ने सोमवार को रामदेव मंदिर निहालपुरा अचलपुरा में बैरवा दिवस पर आयोजित समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा बिना समाज का विकास संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने बालकों को बेहतर वह गुणवत्ता वाली शिक्षा दिलानी होगी। उन्होंने समाज में व्याप्त बाल विवाह, नुक्ता प्रथा, दहेज प्रथा सहित अन्य कुरीतियों को मिटाने पर बल दिया। मंत्री भूपेश ने बालिका शिक्षा को विशेष तौर से बढ़ावा देने की बात कही।
इससे पूर्व मंत्री भूपेश ने आराध्य रामदेव मंदिर में ढोक लगाकर क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। समारोह में मंत्री भूपेश का 101 किलो फूलों की माला से स्वागत किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष शिवचरण मेहरा, बैरवा महासभा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल टोरडा, कांग्रेस नेता सुल्तान बैरवा, सरपंच नाथूलाल बैरवा, रेणु देवी बैरवा, ज्ञान सिंह बैरवा, गंगाराम बजेड़ा, सरपंच कजोड़मल बंसीवाल, पूरण खानपुर, बबलू कसाना, चंचल कसाना, रोशन भंडारी, श्यामलाल, खैराती लाल, जयराम आदि मौजूद थे।
सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
लालसोट. गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज की ओर से 10 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया। बैठक में गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक कैलाश शर्मा, शंकरलाल जोशी, जुगलकिशोर शर्मा, रामगोपाल शर्मा, हरिनारायण शर्मा, डॉ. सुभाष शर्मा, देवनारायण जैमन, मोहनलाल पट्या, गंगासहाय शर्मा, देवीसहाय शर्मा, रामोतार भेडोल्या,सीताराम कोराका, कैलाश भादूका, सीताराम बिदरखा, ओमप्रकाश सूरतपुरा, चिंरजीलाल त्रिवेदी, दिनेश अग्रीका, गिर्राज हट्टिका आदि ने विचार व्यक्त किए।(नि.प्र.)
मंडावर. कस्बे में गोपाल जी के मंदिर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत के तत्वावधान में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश महामंत्री पंडित श्याम सुंदर शास्त्री व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी शर्मा के नेतृत्व में मंडावर तहसील कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन मंत्री प्रदीप गौड़, शहर अध्यक्ष रविन्द्र हल्दैनिया, मंडल अध्यक्ष रामभरोसी शर्मा, उपाध्यक्ष खगेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रिंकू शर्मा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृज बिहारी शर्मा ने कहा कि समाज अपनी एकता को बनाए रखें।
उन्होंने बताया कि आगामी बैठक निर्गुण दरबार में 6 जनवरी को होगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शिव दत्त जैमिनी, जिला संगठन मंत्री प्रदीप गौड, संभाग उपाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, बसवा तहसील अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, तहसील संगठन मंत्री हिना शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संदीप शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment