नर्इ दिल्ली। दिसंबर माह में आॅटो कंपनियों की बिक्री के आंकड़े आना जारी हैं। टाटा आैर मारुति के बाद अब हीरो आैर अशोक लेलैंड के आंकड़े सामने आए हैं। जिसमें बिक्री में गिरावट दिखार्इ दी है। आपको बता दें कि इससे पहले टाटा आैर मारुति के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गर्इ थी। जिसका असर शेयर मार्केट में देखने को मिला था। बुधवार को आॅटो सेक्टर बिकवाली के दौर से गुजरा था। आइए आपको भी बताते हैं कि हीरो मोटोकाॅर्प आैर अशोक लेलैंड के आंकड़े क्या कह रहे हैं।
हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में करीब 4 फीसदी की गिरावट
दोपहिया वाहन दिग्गज हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर दिसंबर में 3.96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मुताबिक दिसंबर में कुल 4,53,985 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि साल 2017 के दिसंबर में कुल 4,72,731 वाहनों की बिक्री हुई थी। कैलेंडर वर्ष 2018 में कंपनी ने कुल 8,039,472 वाहनों की बिक्री की, जिसमें स्कूटर और मोटरसाइकिल दोनों शामिल थे। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी ने अप्रैल से दिसंबर तक की नौ महीने की अवधि में कुल 6,037,901 वाहनों की बिक्री की।
मुद्रा और वस्तु बाजार में लगातार उतारचढ़ाव
हीरो मोटोकॉर्प के अध्यक्ष पवन मुंजाल ने कहा, "साल 2018 वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौतीपूर्ण साल रहा। मुद्रा और वस्तु बाजार में लगातार उतारचढ़ाव होने से विकास दर प्रभावित हुई। वैश्विक भूराजनैतिक और व्यापार संघर्षो के कारण दुनिया भर के बाजारों और उद्योगों में मंदी का माहौल रहा।" उन्होंने कहा, "दिवाली के त्योहारी सीजन से पहले दोपहिया बीमा की लागत में बढ़ोतरी और बाजार में तरलता के संकट के कारण समूची तीसरी तिमाही के दौरान पूरे उद्योग की विकास दर प्रभावित हुई।"
अशोक लेलैंड की बिक्री 20 फीसदी घटी
वहीं दूसरी आेर देश की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड के वाहनों की बिक्री में दिसंबर में साल-दर-साल आधार पर 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने उसने कुल 15,493 वाहन बेचे, जबकि साल 2017 के दिसंबर में कंपनी ने कुल 19,251 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से दिसंबर की अवधि के दौरान कंपनी के वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल पर 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और कंपनी ने कुल 1,37,848 वाहनों की बिक्री की, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 के पहले नौ महीनों के दौरान कंपनी ने कुल 116,139 वाहनों की बिक्री की थी।
मारुति सुजुकी आैर टाटा के भी आए थे आंकड़े
इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया की कुल बिक्री में दिसंबर में 1.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के मुताबिक, पिछले महीने उसने कुल 1,28,338 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने कुल 1,30,066 वाहनों की बिक्री की थी। वहीं वाहन दिग्गज टाटा मोटर्स की बिक्री में दिसंबर में साल-दर-साल आधार पर 7.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा था कि कंपनी ने पिछले महीने कुल 50,440 वाहनों की बिक्री की, जबकि साल 2017 के दिसंबर में कंपनी ने कुल 54,627 वाहनों की बिक्री की थी।





No comments:
Post a Comment