Breaking News
recent

कांग्रेस के इस नेता ने अपनी बेटी की शादी में छपवाया अनोखा कार्ड, देवताओं की जगह लगवाए कांग्रेसी नेताओं के फोटो

शादी के कार्ड में आप हमेशा से सर्वप्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की फोटो देखते हुए आए होंगे। लेकिन इन दिनों एक कांग्रेस नेता की बेटी की शादी का कार्ड राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस एससी विभाग के जयपुर संभाग समन्वयक राजेंद्र बैरवा की बेटी की 29 जनवरी को शादी होनी है, जिसके लिए उन्होंने शादी का ऐसा कार्ड छपवाया है जो अन्य कार्ड्स से एकदम अलग है। राजेन्द्र बैरवा अलवर जिले के गढ़ीसवाईराम कस्बे के निवासी हैं।

इसमें खास बात ये है कि इस कार्ड के कवर पर गणेशजी की जगह डॉ. भीमराव अंबेडकर, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट के फोटो छपवाए गए हैं। इसके अलावा कार्ड पर बिरसा मुंडा, संत कबीर, ज्योतिबा फुले, संत रविदास के फोटो भी हैं। इसके अलावा कार्ड पर गणेश वंदना की जगह बौद्ध धर्म सूत्र वाक्य ‘बुद्धम शरणम गच्छामि‘ भी छपवाया गया है। कांग्रेस नेता के इस तरह से शादी के कार्ड का छपना एक अनोखा मामला है। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चाएं होने लगी हैं।

 

Congress Leaders Photos On <a href=marriage card Instead Of God" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/12/card1_3968514-m.jpg">

संदेश भी छपवाए

राजेन्द्र बैरवा ने इस कार्ड के अंदर संसद के साथ राहुल गांधी और राजस्थान विधानसभा के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तस्वीर भी छपवाई है। उन्होंने कार्ड में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ओ, बिजली बचाओ, पानी बचाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश भी छपवाए हैं।

अनोखा कार्ड छपवाने के पीछे यह कारण

इस कार्ड में राहुल गांधी, गहलोत, अंबेडकर आदि की तस्वीर लगाए जाने पर जब पत्रिका ने बैरवा से बात की तो उन्होंने कहा कि वे संविधान पर विश्वास करते हैं। बैरवा ने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारा जाता है तो सविंधान उसकी रक्षा करता है, इसलिए उन्होंने भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर लगाई है। वहीं कांग्रेसी नेताओं की तस्वीर लगाने पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के पदाधिकारी हैं और पार्टी के शीर्ष नेता उनके लिए सर्वोपरि हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं की तस्वीर छपवाई है। बैरवा ने कहा कि उन्होंने कार्ड में भगवान गौतम बुद्ध, संत कबीर आदि की तस्वीर भी लगवाई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.