दौसा.
प्रदेश में स्वाइन फ्लू की बीमारी लगातार पैर पसार रही है। शनिवार को जिले के 3 जनों के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव होने का मामला सामने आया है। जिला चिकित्सालय स्थित स्वाइन फ्लू कलेक्शन सेन्टर में सैम्पल लेने के बाद जयपुर भेजे गए थे। जहां जांच के बाद शनिवार को शहर के जयपुर रोड पर नम्रता (30), हाऊसिंग बोर्ड निवासी एक वर्षीय रूद्राक्ष एवं सिकराय की पुष्पा (58) के स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। स्वाइन फ्लू के उपचार में चिकित्सा महकमें की यहां घोर लावरवाही सामने आई है। यहां आइसोलेश की जगह स्वाइन फ्लू मरीज को मेडिकल वार्ड में ही भर्ती किया गया है।
इस तरह लापरवाही आई सामने
सिकराय की पुष्पा जांगिड़ कई दिनों से जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती है। शनिवार को पुष्पा के स्वाइन फ्लू पॉजीटिव की रिपोर्ट आने के बाद भी मेडिकल वार्ड में ही अन्य मरीजों के साथ रखा गया है। ऐसे में अन्य मरीजों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।
इस संबंध में पीएमओ डॉ. बीके बजाज का कहना है कि पुष्पा को स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट के निर्देश दे दिए हैं।





No comments:
Post a Comment