खानपुर. तहसील क्षेत्र के गुलखेड़ी पटवार मंडल के हल्का पटवारी पूरणमल मीणा की गिरफ्तारी के विरोध मे जिलेभर के पटवारियों ने खानपुर पहुंचकर पुलिस थाने मे प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस उप अधीक्षक को ज्ञापन देकर सोमवार से जिलेभर के पटवारियों व कानूनगों द्वारा कामकाज का बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया।
खानपुर पटवार संघ अध्यक्ष बालमुकन्द मालव ने बताया कि खानपुर थानाधिकारी द्वारा २५ जनवरी को पटवारी पूरणमल मीणा को थाने मे बुलाकर बिना मामले की जांच तथा बिना सक्षम स्वीकृति व बिना नियोक्ता अधिकारी की पूर्वानुमति के नियमों से परे जाकर पटवारी को धोखाधड़ी के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पटवारी को न्यायालय मे पेश कर जेल भिजवा दिया। इससे पूरे जिले के पटवारियों मे रोष व्याप्त होने के साथ थानाधिकारी को फौजदारी मुकदमादर्ज कर निलंङ्क्षबत किया जावे। थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने तक सभी पटवारियों ने अनिश्चितकालीन कलमबन्द हड़ताल पर पर रहने का निर्णय लिया है।
ये था मामला
हल्का पटवारी पूरणमल मीणा द्वारा एक वर्ष पूर्व गुलखेड़ी पटवार मंडल में ग्राम पंचायत के वारिसान प्रमाण पत्र के आधार पर नामान्तरण दर्ज किया। ग्राम पंचायत भगवानपुरा ने फैसले में कुछ खातेदारों के नाम हटा दिए। ये मामला उपखंड कार्यालय में लंबित है, लेकिन पुलिस ने पटवारी को दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया।
इधर, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण पर जाताई नाराजगी
भीमसागर. कस्बे के राउमावि के नवीन भवन निर्माण के लिए रमसा में करीब 25 लाख की लागत से तीन कक्षा-कक्षों का निर्माण कार्य चल रहा हैै जिसमें बजरी की जगह मिट्टी मिलाकर डीपीसी करने मामले का खुलासा हुआ। रविवार को मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को युवा मौर्चा ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बंद करवाकर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की गई।
जान को खतरा
ग्रामीणों ने बताया कि नींव निर्माण में मिट्टी मिलाकर लगाई जा रही है, इससे भविष्य मेंबच्चों की जानको खतरा होगा। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देने की बात कही गई। ग्रामीण बालचंद सुमन, मोनू बसुनिया,रामलखन, हंसराज गुर्जर, रामदयाल आदि ने कार्य बंद करवाया।
गांव वालों ने सूचना दी वीडियो के माध्यम से उच्च अधिकारियों के बात की है ठेकेदार पर कार्रवाई करेंगे।
गरिमा वर्मा, सरपंच मोड़ी भीमसागर
अधिकारियों को बता दिया है गांव का विद्यालय है सभी की सहमति से निर्माण कार्य चल रहा है अगर घटिया कार्य होगा तो कार्रवाई करेंगे अधिकारी
लक्ष्मी मीणा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य राउमावि भीमसागर
सूचना मिल गई है कार्य बंद करवा दिया है अब सोमवार को मौके पर कार्य की जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई करेंगे
ओमप्रकाश नागर, जेईएन रमसा





No comments:
Post a Comment