Breaking News
recent

एक बार फिर जीएसटी कलेक्शन को लेकर अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पार्इ मोदी सरकार, दिसंबर में इतनी ही भरी झोली

नर्इ दिल्ली। साल के पहले दिन ही जीएसटी को लेकर मोदी सरकार को एक बार फिर झटका लगा है। लगातार दूसरे माह भी सरकार जीएसटी कलेक्शन को लेकर 1 लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य से चूक गर्इ है। नवंबर माह की तुलना में दिसंबर में टैक्स कलेक्शन 97,640 करोड़ रुपए से गिरकर 94,700 करोड़ रुपए रह गया है। टैक्स कलेक्शन में गिरावट के पीछे मुख्य वजह कई बड़े राज्यों से वसूली घटाने को बताया जा रहा है। जीएसटी काउंसिल की पिछली बैठक में टैक्स कलेक्शन को बढ़ाने के लिए नई कमेटी बनाने का ऐलान हुआ है। ये कमेटी टैक्स वसूली क्यों नहीं बढ़ रही है, इसकी जांच करेगी।


दिसंबर माह में सेंट्रल जीएसटी के तौर पर सरकार के खजाने में कुल 16,442 करोड रुपए रहा। साथ ही राज्यों द्वारा कुल कलेक्टेड जीएसटी 22,459 करोड़ रुपए रहा। आर्इजीएसटी के तौर पर 47,926 करोड़ रुपए की कमार्इ हुर्इ है। आर्इजीएसटी पर 23,635 करोड़ रुपए आयात पर वसूले गए हैं। दिसंबर माह में सेसे के तौर पर 7,888 करोड़ रुपए वसूले गए हैं जिसमें 833 करोड़ रुपए आयातित सामानों पर वसूला गया है।


चालू वित्त वर्ष में जीएसटी से कितनी हुर्इ सरकार की कमार्इ

अप्रैल 2018 - 1.03 लाख करोड़ रुपए
मई 2018 - 94,016 करोड़ रुपए
जून 2018 - 65,610 करोड़ रुपए
जुलाई 2018 - 96,483 करोड़ रुपए
अगस्त 2018 - 93,960 करोड़ रुपए
सितंबर 2018 - 94,442 करोड़ रुपए
अक्टूबर 2018 - 100,710 करोड़ रुपए
नवंबर 2018 - 97640 करोड़ रुपए
दिसंबर 2018 - 94,700 करोड़ रुपए

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.