Breaking News
recent

गणतंत्र दिवस तैयारियों पर चर्चा

सवाईमाधोपुर. गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन परेड मैदान पर होगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम महेन्द्र लोढा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में समारोह के लिए अब तक की कई तैयारियों की प्रगति पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।


अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बालक-बालिकाओं के द्वारा किए जाने वाले व्यायाम प्रदर्शन सहित अन्य व्यवस्थाओं के कार्य की समीक्षा की। उन्होंने मार्च पास्ट, सामूहिक नृत्य, सामूहिक गायन, व्यायाम प्रदर्शन के रिहर्सल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में माइक, शामियाना, सफाई, लाइनिंग, बैरिकेटिंग और कुर्सियों तथा गरिमामय बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार समारोह स्थल पर विद्युत एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था के कार्य की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एसडीएम सवाई माधोपुर लक्ष्मीकांत कटारा, जिला शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा, बिजली, नगर परिषद, कृषि, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.