Breaking News
recent

शादी के बाद घर पहुंचे मालिक ने अंदर देखा तो उड़ गए होश, जाने क्या है मामला

लक्ष्मणगढ़.

कस्बे के वार्ड 27 में स्थित एक मकान में शनिवार रात्रि को चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना वार्ड निवासी सुशील पारीक के घर हुई। पुलिस को दी सूचना में सुशील ने बताया कि शनिवार को मैं और मेरा पूरा परिवार सांवलोद लाडखानी गांव में शादी में गए हुए थे, घर इस दौरान कोई भी नहीं था। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मेरे घर से तीन जोड़ी कान की सोने की बाली, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की एक चैन, अंगूठी, मांग टीका, तीन नथ, नाक का कांटा, चांदी की छह जोड़ी पाजेब, चांदी की प्याली, गिलास, छल्ला, तीन जोड़ी कड़ा, चांदी के 31 सिक्के, 10 हजार रुपए नकदी व बच्चों के गुल्लक के लगभग साढ़े चौदह सौ रुपए चुरा ले गए। रविवार को सुबह घर आने पर कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला, जबकि अलमारी के ताले टूटे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.