Breaking News
recent

जनप्रतिनिधि आगे आकर करें पहल तो स्वच्छ हो औद्योगिक क्षेत्र

बालोतरा. शहर का पोपलीन उद्योग विश्व प्रसिद्ध उद्योग है, यहां से तैयार पोपलीन देश व विदेशों में बिकने को जाती है। अच्छी गुणवत्ता को लेकर सराहना होती है।यहां हर दिन देश के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी आते हैं, लेकिन यहां के औद्योगिक क्षेत्र की हालत देख उनको भी चिंता सताती है। एेसे में बालोतरा की छवि एक सुंदर शहर के रूप में पूरे देश में बने इसके लिए जनप्रनिधियों को आगे आकर पहल करनी चाहिए।

बालोतरा के वस्त्र धुपाई,रंगाई, छपाई के कारखानों से तैयार माल की पूरे वर्ष मांग रहने पर लाखों लोगों को प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप में रोजगार मिल रहा है। रोजगार देने वाले औद्योगिक क्षेत्र की छवि भी साफ-सुथरे इलाके में होनी चाहिए। वर्तमान में तो यहां गंदगी का आलम है, जो इसकी छवि पर दाग है। इस पर उद्योग के विकास व औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों का ध्यान जाना जरूरी है।

हर मंच पर उद्योग, इससे आमजन को मिलने वाले रोजगार, सरकार को राजस्व के रूप में होने वाली आय को प्रमुखता के साथ रखकर सरकार से अतिरिक्त सहयोग मांगना चाहिए। आमजन का ऐसा मानना है। जनप्रतिनिधि चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं है। आखिरकर उद्योग से प्रदेश का नाम ऊंचाइयों को छू रहा है, यहां के लोगों को रोजगार मिल रहा है। सरकार को हर वर्ष बड़ी आय हो रही है। इस पर जनप्रतिनिधियों को पहल जरूर करनी चाहिए।

जनप्रतिनिधि सरकार से मांगे अतिरिक्त बजट -

पिछड़े रोजगार विहीन क्षेत्र में वस्त्र उद्योग ही ऐसा है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस पर जनप्रतिनिधि औद्योगिक क्षेत्र को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए सरकार से अतिरिक्त बजट आवंटित करवाएं।

- अशोक गोदारा

बड़ा उद्योग, साफ-सफाई पर ध्यान जरूरी-

बालोतरा वस्त्र उद्योग पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा उद्योग है। इससे सरकार को सालाना करोड़ों रुपए की आय होती है। इस पर जनप्रतिनिधि सरकार से औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई के लिए अलग से बजट की मांग करें। - खींयाराम चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता

सरकार को आय, सफाई पर दें ध्यान-

बालोतरा वस्त्र उद्योग से सरकार को बड़ी आय होती है, लेकिन सरकार वस्त्र उद्योग के विकास के लिए समानुपात में बजट देती है। जो अपर्याप्त है। सरकार औद्योगिक क्षेत्र में पानी निकासी, सड़क, स्वच्छता के लिए अतिरिक्त बजट जारी करे।

- भरत पालीवाल



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.