Breaking News
recent

पत्नी छोड़ कर चली गई तो दे दी जान

कोटा. शहर में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर दो जनों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि महावीर नगर थाना क्षेत्र के रंगबाड़ी निवासी युवक नरेन्द्र सिंह ने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। मामले की जानकारी लगने पर परिजनों व पुलिस ने उसे एमबीएस चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में युवक के बेरोजगार होने के कारण अवसाद में होने की बात सामने आ रही है।

वैभव गहलोत के लोकसभा चुनाव लडऩे को
लेकर आई बड़ी खबर...

इसी प्रकार दूसरे मामले में गुमानपुरा थाना क्षेत्र में छावनी की भैरूनगर कच्ची बस्ती निवासी हरिराम (55) ने मंगलवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी लगी कि हरिराम आदतन शराबी था। आपसी विवाद के चलते कुछ वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह परेशान था। शायद इसके चलते ही उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.