Breaking News
recent

क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास-खटाणा

बांदीकुई. विधायक गजराज खटाणा ने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक सोमवार को क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान आयोजित अभिनंदन समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का वरीयता के अनुसार समाधान किया जाएगा।

 


विधायक ने नांगवास, कंवरपुरा, नई कोठीन, बडिय़ाल खुर्द, काटरवाड़ा, काटरवाड़ा खेळ, तिहाड़ा, दिलावरपुरा, ऐंचड़ी, खूंड-जाटोली, गुढ़ाकटला में जनसम्पर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुन समाधान किए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जिला महासचिव शेषावतार शर्मा, प्रधान सीमा मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा, बाबूलाल भाण्डेड़ा, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, विश्रामसिंह नूरपुर, हरिमोहन माल, पार्षद रतनसिंह पटेल, रामजीलाल मीणा, कर्णसिंह, लक्ष्मीनारायण मीणा, रणजीतसिंह आदि मौजूद थे।

 

 


महुवा ग्रामीण. विधायक ओमप्रकाश हुड़ला द्वारा निकाली जा रही सेवा यात्रा आधा दर्जन गांवों में पहुंची। जहां विशाला, ग्वाराकी, वीरपुर, पीपलीवाड़ा, साधनकाबास, कायमपुर, चांदेरा, आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। गरीब को गणेश मानकर सेवा की जाएगी। इस दौरान विशाला के लिए 5 लाख रुपए पेयजल व 2 लाख रुपए अथाई निर्माण के लिए दिए जाने की घोषणा की।

 

 

उद्योग मंत्री का जनसम्पर्क आज


लालसोट. प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना मंगलवार सुबह 10 बजे पपलाज माता के दर्शन करने जाएंगे। निजी सहायक दिनेश शर्मा ने बताया कि इसके बाद खटूम्बर, डिगो, इन्दावा ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से जनसम्पर्क कर अभाव अभियोग सुनेंगे। इसी तरह बुधवार सुबह 10 बजे से नयावास, पालुन्दा व डोब ग्राम पंचायतों में जनसम्पर्क करेंगे। (नि.सं.)

 

 

सिकंदरा. महिला बाल विकास विभाग राÓयमंत्री ममता भूपेश ने सोमवार को रामदेव मंदिर निहालपुरा अचलपुरा में बैरवा दिवस पर आयोजित समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा बिना समाज का विकास संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने बालकों को बेहतर वह गुणवत्ता वाली शिक्षा दिलानी होगी। उन्होंने समाज में व्याप्त बाल विवाह, नुक्ता प्रथा, दहेज प्रथा सहित अन्य कुरीतियों को मिटाने पर बल दिया। मंत्री भूपेश ने बालिका शिक्षा को विशेष तौर से बढ़ावा देने की बात कही।

 


इससे पूर्व मंत्री भूपेश ने आराध्य रामदेव मंदिर में ढोक लगाकर क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। समारोह में मंत्री भूपेश का 101 किलो फूलों की माला से स्वागत किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।

 


इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष शिवचरण मेहरा, बैरवा महासभा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल टोरडा, कांग्रेस नेता सुल्तान बैरवा, सरपंच नाथूलाल बैरवा, रेणु देवी बैरवा, ज्ञान सिंह बैरवा, गंगाराम बजेड़ा, सरपंच कजोड़मल बंसीवाल, पूरण खानपुर, बबलू कसाना, चंचल कसाना, रोशन भंडारी, श्यामलाल, खैराती लाल, जयराम आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.