जसरासर. कातर क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए सरकारी विद्यालयों में भामाशाहों द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। सोमवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सडू बड़ी में एसडीएमसी सदस्यों की बैठक हुई। इसमें प्रधानाध्यापक सीताराम सारण ने मौजूद लोगों को स्कूल में शिक्षा विकास के लिएजरूरत बताई। इस पर सडू बड़ी निवासी मोहनलाल जैन के पुत्रों ने दो कमरों के लिए जमीन व दो कमरों का निर्माण सहित खेल मैदान के लिए दो बीघा जमीन देने की घोषणा की। इसके अलावा राजूसिंह राठौड़ ने पिता गोवर्धन राठौड़ की स्मृति में एक लाख रुपए की घोषणा की।
इससे वाटर कूलर, एक कमरा व प्रोजेक्टर देने की घोषणा की। बिरमाराम जाखड़ ने एक कम्प्यूटर देने तथा लक्ष्मणसिह रावला, ओमसिंह शेखावत, लूणाराम महिया, मोहनराम जाखड़, भंवरलाल महिया, हनुमान महिया, गणेश जाखड़ ने विद्यार्थियों के लिए सात दरिया देने की घोषणा की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार ढाका ने पंचायत द्वारा खेल मैदान व विद्यालय चारदीवारी तथा मुख्यद्वार की मरम्मत की घोषणा की। इस दौरान रूपसिंह, करणाराम जोशी, भैराराम फगोडिय़ा, नैमाराम छाबा, पूर्णाराम नायक, परमाराम मेघवाल, लादूराम महिया, उपसरपंच दौलसिह, देवीसिंह भोमिया, पोकरराम फगोडिय़ा व संतोष सोनी आदि उपस्थित रहे।





No comments:
Post a Comment