Breaking News
recent

हनुमानगढ़ एवं अजमेर में खिताबी टक्कर आज

दौसा ग्रामीण. राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला फुटबाल संघ द्वारा आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर एवं सेमीफाइनल मैच हुए। रविवार को हनुमानगढ़ व अजमेर के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मैच आयोजित होगा।

 


मानक्लब में आयोजित पहले लीग मैच में गंगानगर ने जोधपुर एकेडमी को 3-0 से पराजित किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में हनुमानगढ़ ने गंगानगर को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में हनुमानगढ़ ने झुंझनूं को 7-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

 


वहीं भवानी क्लब में आयोजित पहले लीग मैच में अजमेर ने जैसलमेर को 1-0 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में अलवर एवं जयपुर ने निर्धारित समय एवं पैनल्टी स्ट्राक में बराबर रही। इस पर सडन डेथ में अलवर ने जयपुर को 6-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं अजमेर ने बाड़मेर को पैनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में अजमेर ने अलवर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

 

 


जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि रविवार को मानक्लब स्टेडियम पर आयोजित होने वाले फाइनल में दौसा विधायक मुरारीलाल मीना, एसपी प्रहलादसिंह किशनियां, पूर्व मंत्री बृतकिशोर शर्मा, आरएफए सचिव लियाकत अली, विद्यास्थली स्कूल के योगेन्द्रसिंह, रोटरीक्लब के नीरज सोगानी, नगरपरिषद सभापति राजकुमार जायसवाल एवं जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा शिरकत करेंगे।

 

 

राष्ट्रीय लोक अदालत में सात जोड़े फिर हुए साथ-साथ


दौसा ग्रामीण. शादी के पवित्र बंधन में बंधने के बाद आपसी विवाद के कारण अलग-अलग रह रहे सात जोड़े शनिवार को दोबारा साथ रहने को राजी हो गए। न्यायाधीशों की मौजूदगी में पति-पत्नि आपस में माला पहनाकर फिर एक दूसरे के हमराह बन गए। इस तरह के मामलों में न कोई जीता एवं न ही कोई हारा। यह संभव हुआ जिला न्यायालय परिसर स्थित वैकिल्पक विवाद निस्तारण केन्द्र में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में।

 


इस दौरान लक्ष्मी एवं राजेश, जाहिदा एवं रेशमा, विनोद एवं सीमा, दीपक एवं शैलजा, गोरी एवं अमित, श्रीनारायण एवं ममता, मोनिका एवं नरेश ने आपसी रजामंदी से फिर साथ रहने के लिए तैयार हुए। इस पर जिला एवं सैशन न्यायाधीश गिरीश कुमार शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रेखा वधवा, पारिवारिक न्यायालय न्यायाधीश रवि शर्मा, अभिभाषक संघ अध्यक्ष दिनेश जोशी आदि ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ घरों के लिए विदा किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.