चूरू.
ब्लड सेल्स राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में नई सड़क पर एक होटल में आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें हीमोफिलिया/थैलेसीमिया तथा स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया।
डा. एफ.एच. गौरी ने हीमोफिलिया के कारण उपचार तथा ब्लड के विभिन्न घटकों के बारे में बताया। डा. गौरी ने उपस्थित संभागियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। डा. सुनील जान्दू ने बताया कि हीमोफिलिया के इंजेक्शन (फैक्टर-8 ) निशुल्क दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थैलीसिमिया शरीर में हीमोग्लोबिन की संरचना को बिगाड़ देता है। इससे हीमोग्लोबिन लगातार टूटता रहता है जिससे व्यक्ति को लगातार खून चढ़ाना पड़ता है। इसलिए समाज में लोग शादी से पहले कुंडली की बजाय गुणसूत्र की जांच करें। चूकिं कई बीमारी वंशानुगत होती है। गुणसूत्र मालूम करने से आने वाली संतति को पैतृक बीमारियों से बचाया जा सकेगा।
राजकीय डीबी अस्पताल के अधीक्षक डा. जेएन खत्री ने बताया कि चूरू के ब्लड बैंक का स्थान राजस्थान में सर्वोच्च स्थान पर है। इसके पीछे ब्लड बैंक के प्रभारी डा. रविशंकर अग्रवाल तथा जिले के विभिन्न स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करवाने वाले स्वंय सेवी संगठनों की महती भूमिका है। उन्होनें बताया कि बल्ड बैंक में दान किये जाने वाले बल्ड का बड़ा हिस्सा गर्भवती महिलाओं के उपयोग में लिया जाता है। अगर समाज में यह जागृति आ जाए कि गर्भवती महिलाओं की गर्भधारण करने के बाद उनको सही पोषण तथा आवश्यक दवाइयां एवं नियमित टीकाकरण हो तो गर्भवती महिलाओं में रक्त चढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
ब्लड बैंक प्रभारी डा. रविशंकर अग्रवाल ने उक्त कार्यशाला का औचित्य तथा ब्लड बैंक में उपलब्ध बल्ड सेपरेशन यूनिट के बार में तथा विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर अधिक से अधिक लगाने का आवाहन किया। थैलीसिमिया के मरीजों के लिए सरकार ने निशुल्क दवाइयां व उपचार तथा ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जानकारी उपलब्ध करवाई। हेल्थ मैनेजर अनुज शर्मा ने प्रजेनटेशन प्रस्तुत किया।
संचालन प्रमोद कौशिक ने किया। सुरेन्द्र शर्मा, मानसिंह ने आयोजकीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं के दयानन्द पूनियां गणेशदास स्वामी, हुकमचन्द गौड़, भारत विकास परिषद, व्याख्याता कमल कोठारी, शरीफ भिस्ती,, मुकेश, देवीलाल भाकर, रौनक गोयल, सीताराम लुगरिया, भाजपा, राजेन्द्र सिंह, रामस्वरूप, संजय कुमार आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment