Breaking News
recent

उदयपुर के इन गांंवोंं-कस्‍बों में पारम्परिक खेलोंं के आयोजन के साथ मनाया मकर सक्रांति पर्व

हेमन्त आमेटा/भटेवर. वल्लभनगर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में मकर सक्रांति का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर सुबह से युवाओं और खासकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला जिसमें युवाओं ने पारंपरिक खेलों में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मकर संक्रांति पर्व पर नन्हे-मुन्ने बालकों के साथ बालिकाओं ने ने भी पारंपरिक खेल सितोलिया मारदडी, खो-खो, गिल्ली डंडा में उत्साह के साथ भाग लिया। इस पर्व को लेकर के क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक चहल पहल बनी रही। मंदिरों में भगवान चारभुजा नाथ को श्रृंगार धराया गया। इस पर्व को लेकर सुबह से मंदिरों में भजन कीर्तनों का दौर चलता रहा। इसी बीच श्रद्धालुओं ने मंदिर पर पूजा अनुष्ठान व भेंट पूजा अर्पण करने के साथ दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मकर सक्रांति पर्व पर विशेष दान पुण्य के सुयोग के चलते ग्रामीणों ने पशुओं को हरा चारा खिलाने एवं तिल गुड़ के लड्डू बनाकर बालको में वितरित कर पुण्य अर्जित किया। इधर भटेवर में लवकुश बाल मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में संस्थाप्रधान दिलीप आमेटा के नेतृत्व मे पारम्परिक खेलो की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें छात्रो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसके बाद विद्यालय द्वारा छात्रों को तिल के लड्डू वितरित किए गए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.