Breaking News
recent

बैंकिंग सेक्टर को लेकर सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले, जानिए आप पर क्या होगा असर

नर्इ दिल्ली। देश के सभी बैंकों के लिए चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही किसी बड़े बदलाव से बचने का होगा। आमतौर पर यह एेसा समय होता है जब वित्तीय वर्ष खत्म होने के ठीक पहले बैंक बड़े मात्रा में कर्ज देते हैं। इस साल यानी 2019 में आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार सरकारी बैंकों के साथ-साथ प्राइवेट बैंकों को लेकर भी कुछ अहम फैसले ले सकती है।


इन तीन सरकारी बैंकों का होगा विलय

इन फैसलों की बात करें तो इसमें सबसे पहले सरकार की नजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआर्इ) के सरप्लस फंड पर है। इसके बाद मार्च 2019 तक बिमल जालान कमिटी रिपोर्ट भी आने वाली है। साथ ही सरकारी क्षेत्र के तीन बैंकों के विलय को लेकर भी सरकार काफी सक्रिय दिखार्इ दे रही है। इनमें बैंक आॅफ बड़ौदा, देना बैंक आैर विजय बैंक हैं, जिनक विलय होना है। इसके लिए अर्नेस्ट एंड यंग को विलय प्रक्रिया में मदद करने के लिए प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गर्इ है।


आर्इडीबीआर्इ का अधिग्रहण करेगा एलआर्इसी

बैंकिंग क्षेत्र में जो दूसरा सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा उसमें वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में आर्इडीबीआर्इ बैंक का भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआर्इसी) द्वारा अधिग्रहण करना है। एलआर्इसी ने 31 दिसंबर काे कहा है कि आर्इडीबीआर्इ बैंक को खरीदने को लेकर आेपेन आॅफर को स्वीकार करने वाले शेयरहोल्डर्स का भुगतान करेगी। इसका मतलब है कि यह प्रक्रिया तीसरे तिमाही तक पूरा हो सकता है। हालांकि रिजर्व बैंक द्वारा ताजा पूंजी रीलीज करने के बाद आर्इडीबीआर्इ बैंक पीसीएक प्लान से बाहर हो जाएगी।


प्राइवेट बैंकों को लेकर लिए जाने वाले हैं ये बड़े फैसले

साल 2019 के शुरुआत में देश के कर्इ बड़े प्राइवेट बैंकों को लेकर चल रहे विवादों पर भी फुलस्टाॅप लग सकता है। आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक में हितो के टकराव को लेकर चल रहे मामले पर जस्टिस बीएन श्रीकृष्ण अगले सप्ताह अपनी रिपोर्ट जमा कर सकते हैं। इसके साथ बैंक को लेकर चल रहा विवाद भी खत्म हो जाएगा। कोटक बैंक विवाद पर बाॅम्बे हार्इकोर्ट प्रोमोटर्स के 20 फीसदी शेयर को आगे भी जारी रहने को लेकर बड़ा फैसला सुना सकता है। कोटक बैंक ने केंद्रीय बैंक के उस आदेश को चुनौती देते हुए रिट पेटीशन दाखिल किया है जिसमें केंद्रीय बैंक ने 20 फीसदी के स्टेक को डाइल्युट करने की बात कहा था।


इन दो प्राइवेट बैंकों को मिलेंगे नए सीर्इआे

अतिरिक्त तौर यह भी कयास लगाया जा रहा है कि चौथे तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक इक्विटी शेयर्स से रकम जमा कर सकती है। इस साल कर्ज देनदारी को बढ़ाने के लिए एसबीआर्इ 20,000 करोड़ रुपए का फंड इकट्ठा कर सकती है। यस बैंक के लिए भी नया साल कर्इ महत्वपूर्ण रहेगा। जनवरी 2019 में ही बैंक के सीएर्इ राणा कपूर अपने पद से हटेंगे। साथ ही इस साल यस बैंक के प्रोमोटर राणा कपूर आैर मधु कपूर के बीच चले रहे विवाद पर समझौता हो सकता है। अमिताभ चौधरी एक्सिस बैंक के नए सीर्इआे के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे। चौधरी दिसंबर माह में शिखा शर्मा की जगह एक्सिस बैंक के नए सीर्इआे होंगे।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.