अजमेर.
सीबीएसई ने प्रायोगिक और सालाना परीक्षाओं की सामग्री भेजना शुरू कर दी है। बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से प्रारंभ होंगी। यह परीक्षाएं 15 फरवरी तक चलेंगी। बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए प्रेक्टिकल के नंबर खास होते हैं। ऐसे में उन्हें विशेष तैयार करनी होगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि अजमेर, नई दिल्ली, भुवनेश्वर, पटना, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला, देहरादून रीजन के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई जाएंगी। प्रयागराज (इलाहाबाद) रीजन में कुंभ मेले के आयोजन के कारण प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू कराई गई हैं। अन्य सभी रीजन में प्रायोगिक परीक्षाएं दो सत्रों में होगी।
खास होते हैं माक्र्स
स्टूडेंट्स के लिए बारहवीं में थ्योरी के अलावा प्रेक्टिकल के नंबर भी खास होते हैं। थ्योरी और प्रेक्टिकल के नंबर जुडऩे पर उनका पूरा रिजल्ट बनता है। ऐसे में उन्हें फिजिक्स, केमिस्ट्री, साइंस और अन्य सब्जेक्ट के प्रेक्टिकल पर खास ध्यान देना हेागा।
सालाना परीक्षाएं 15 फरवरी से
इसी तरह सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा 15 और दसवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से प्रारंभ होंगी। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों और स्कूल में सामग्री पहुंचाना शुरु कर दिया है। मालूम हो कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने के कारण बोर्ड फरवरी से सालाना परीक्षाएं शुरू करा रहा है।





No comments:
Post a Comment