सादुलपुर. उपखण्ड कार्यालय में स्थित सभागार में तहसीलदार प्रदीप चाहर ने पटवारियों एवं गिरदावरों की बैठक ली। इस अवसर पर चाहर ने अभावग्रस्त गांवों में मुआवजा सूची तैयार करने एवं सीमा-ज्ञान कार्य शुरू करने की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र मेंं फसल खरीफ 2018 में प्रभावित गांवों में किसानों का कृषि आदान-अनुदान के लिए आयोजित शिविरों मुआवजा सूची तैयार करें। उन्होंने बताया कि कलालकोटड़ा एवं हांसियावास चुबकियाताल, चैनपुरा बड़ा आदि अभावग्रस्त गांवों में शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
सूखाग्रस्त घोषित 46 गांव के किसानों को मिलेगा मुआवजा
सरदारशहर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार सम्वत 2074 व 2075 फसल खरीफ में अभावग्रस्त गांवों के किसानों को कृषि आदान अनुदान सहायता का भुगतान इसी माह किया जाना है। सहायता प्राप्ति के लिए प्रभावित कृषक को अपना बैक खाता संख्या (जो चालू स्थिति में है) आधार नंबर व मोबाइल नम्बर अपने पटवार मण्डल के पटवारी को उपलब्ध करवाएंा। तहसीलदार बीरबलनाथ सिद्ध ने बताया कि सम्वत् 2074 खरीफ में अभाव ग्रस्त गांवों में से अब तक बहुत से किसानों ने अपना आधार नवंबर, बैंक खाता सं. व मोबाइल नवंबर के डेटा अपने पटवारी को उपलब्ध नहीं करवाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा सम्वत् 2074 के बकाया काश्तकारों को 10 जनवरी 2019 तक भुगतान करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। उसके बाद 2074 के बकाया किसानों को भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा। तहसील क्षेत्र में प्रभावित गांवों में डेटा संकलन के लिए 09 जनवरी 2019 से 13 जनवरी 2019 तक कैम्प आयोजित किए जाएंगे। किसान अपने गांव की कैम्प तिथि अपने पटवारी हल्का, सरपंच, या आईएलआर से ज्ञात कर लेवें। कैम्प तिथि को काश्तकार विलम्ब की अवस्था में सहायता राशि से वंचित रह सकते है।





No comments:
Post a Comment