जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित मां वैष्णों माता के पर्वतों आज सुबह चार बजकर 40 मिनट पर बर्फबारी हुई. त्रिकुटा की पहाडियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने के बाद वैष्णो देवी भवन का प्रांगण और यात्रा मार्ग सफेद हो उठा है।
श्रद्धालु माता के दर्शनों के साथ-साथ बर्फबारी का भी पूरा आनंद उठा रहे हैं। ये वीडियों हमारे एक दर्शक ने उपलब्ध कराएं हैं। भवन में बर्फबारी से कटरा में भी ठंड बढ़ गई है। भवन मार्ग पर सर्द हवाएं चल रही है। बारिश और बर्फबारी के बीच यात्रा फिलहाल सामान्य तरीके से चल रही है। आपको बता दें कि मौसम के मिजाज में एकाएक बदलाव से अब राजस्थान में मावठ के आसार बन गए हैं। तापमान में मामूली बढ़ोतरी की वजह से सर्दी की गलन से राहत मिली है..... मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों में मावठ हो सकती है। मावठ से चने और गेंहू की फसल को फायदा होगा।





No comments:
Post a Comment