Breaking News
recent

परफॉर्मेंस से श्रीदेवी को दिया ट्रिब्यूट

आईआईएस यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित 11वें एनुअल कल्चरल फेस्ट कॉसमॉस 2019 में कई रोचक और एंटरटेनिंग एक्टिविटिज हुई। स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी को परखने के लिए इंटर कॉलेज डिबेट कॉम्पटिशन, हैंड पेंटिंग, सोलो डू्एट सॉन्ग कॉम्पटिशन, इंटर कॉलेज फेस पेंटिंग, मुद्रा ग्रुप डांस जैसी कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। द पॉलिटिकल पार्टीज इन कन्टम्प्रेरी इंडिया आर एनकरेजिंग इनटॉलरेंट एंड हाइपर-नेशनलिस्टिक टे्रंड्स विषय पर आयोजित इंग्लिश डिबेट कॉम्पटिशन में विषय के विपक्ष में बोलते हुए एसएस जैन सुबोध पीजी कॉलेज से प्रशांत मिश्रा ने प्रथम, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से मोहित तहलानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं आईआईएस यूनिवर्सिटी से विषय के पक्ष में बोलते हुए मोही गौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र ग्रुप डांस कॉम्पटिशन मुद्रा था, इसमें बच्चों ने बॉलीवुड सॉन्ग सजदा पर फ्यूजन से लेकर अलबेला सजन पर क्लासिकल डांस के सभी मूव्स पेश कर ऑडियंस को बांधे रखा। वहीं एक और डांस ग्रुप ने बॉलीवुड की हवा-हवाई को याद करते हुए श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक अन्य डांस गु्रप ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। फेस्ट के अंतिम दिन भी इंटर कॉलेज डांस कॉम्पटिशन, फोटोग्राफी आदि जैसी रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.