Breaking News
recent

वाणी पर संयम आवश्यक

वाणी पर संयम आवश्यक

बाड़मेर . शहर के गोलेच्छा ग्राउण्ड में चल रही नानी बाई रो मायरो कथा के तहत रविवार को कथा वाचक लक्ष्मणदास महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में वाणी पर संयम होना आवश्यक है। वाणी में मिठास होने पर सभी काम पूर्ण होते हैं। उन्होने कहा कि भगवान की भक्ति पूर्ण निष्ठा व सच्चे भाव से करनी चाहिए। मन में किसी प्रकार का संशय नहीं होना चाहिए। उन्होने नरसिंह भक्त के वृतांत सुनाते हुए कहा कि भक्त को जीवन मे अनेक कसौटियों से गुजरना पड़ता है। इस मौके पर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
मनुष्य को मिलता है कर्मों का फल : शहर के माहेश्वरी भवन में चल रही नानी बाई रो मायरो कथा के दूसरे दिन रविवार को कथा वाचक मनीष भाई ओझा ने कहा कि मनुष्य जीवन में मोहमाया में फ ंस कर धन दौलत के पीछे भागता रहता है। लेकिन मनुष्य को जीवन में कर्मों का फल मिलता है। इस मौके पर महाराज ने नरसिंह भक्ति एवं भगवान पर भरोसे का वृतांत सुनाया। कथा में ललित बिहाणी, ओमप्रकाश मूथा, राजेन्द्र भूतड़ा, मनोहर डागा, संदीप मनीहार, शेखर झंवर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े....

विधायक जैन का स्वागत
बाड़मेर . मेजर दलपत शक्ति संगठन की ओर से रविवार को स्थानीय विधायक कार्यालय में विधायक मेवाराम जैन के तीसरी बार विधायक बनने पर 21 किलो फूलों की माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपसभापति चैनसिंह भाटी, रावणा राजपूत समाज जिला संरक्षक गोरधन सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष अमोलक सिंह दहिया, पूर्व नगर अध्यक्ष रेवत सिंह राठौड़, समाज सेवी भूरसिंह तंवर, युवा जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह पंवार, जिला कोषाध्यक्ष लिखम सिंह गोयल, शंकरसिंह परमार, संगठन जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह पवार के नेतृत्व में स्वागत किया। नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह गोगादेव के अनुसार इस मौके पर विधायक जैन ने कहा कि बाड़मेर का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने बाड़मेर में हैफ ा हीरो मेजर दलपतसिंह देवली के नाम से सर्कल निर्माण को लेकर अवगत कराया।
जागरण आज, बरसी महोत्सव कल
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . अध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र, जोधपुर की ओर से मंगलवार को गुरु गंगाईनाथ योगी महाराज की 35 वीं बरसी मंगलवार को उत्तरलाई रोड स्थित आश्रम में मनाई जाएगी। साधक मूलाराम माली ने बताया कि इससे पहले सोमवार को जागरण होगा। अगले दिन सुबह शक्तिपात दीक्षा व ध्यान योग करवाया जाएगा। माली ने बताया कि इस दौरान गंगाई नगर में सुबह 8 बजे सामूहिक ध्यान योग व पूजा अर्चना कार्यक्रम होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.