Breaking News
recent

हजारों लोगों की मौजूदगी में पूर्व विधायक कुंजी लाल मीना का अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम राजे ने जताया शोक

सवाई माधोपुर।
भाजपा के पूर्व विधायक कुंजी लाल मीना का उनके गांव बामनवास में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मीना की अंतिम यात्रा में लाखों की संख्या में लोग मौजूद रहे। गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना एवं राज्य सरकार के पूर्व मुख्य सचिव ओपी मीना के अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हजारों की संख्या में लोगों ने भी मीना के अंतिम संस्कार में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पुष्प चक्र भेज कर शोक जताया।

 

 

 

इससे पूर्व मीना के निधन का समाचार मिलते ही बामनवास कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बे के सभी बाजार बंद हो गए। अपने पूर्व विधायक के अंतिम दर्शनों के लिए उनके निजी निवास पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। दूसरी तरफ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।विधायक कुंजीलाल मीना का सोमवार सुबह लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया। वे अस्थमा के चलते पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में ही भर्ती थे। उन्होंने जयपुर स्थित एक निजी अस्पताल में सुबह करीब चार बजे अंतिम सांस ली। मीना के निधन की खबर फैलते ही परिजनों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहार दौड़ गई। कुंजीलाल मीना को जयपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य को लेकर निगरानी में लगी हुई थी।

 

पार्टी ने जताया पूरा भरोसा
1984 से लेकर 2018 के बीच की अवधि में से सिर्फ 1998 के विधानसभा चुनाव को छोड़ दिया जाए तो बाकि सभी चुनाव में कुंजीलाल, उनके भाई सुआलाल और उनके बेटे राजेन्द्र मीणा को टिकट दिया गया। 1998 में भाजपा ने डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था और वह विजयी हुए थे। 1998 में ही कुंजीलाल का टिकट काटा गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.