Breaking News
recent

विशेष योग्यजनों ने निकाली रैली

दौसा. समग्र शिक्षा अभियान की ओर से वातावरण निर्माण कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को कई कार्यक्रम हुए। एसडीओ डॉ. गोरधनलाल शर्मा ने विशेष योग्यजनों के संदर्भ कक्ष उपकरणों की प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने इनके विकास के लिए योगदान देने का आह्वान किया। इसके बाद विशेषयोग्यजनों एवं उनके अभिभावकों की जागरूकता रैली को एडीपीसी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने यशोधरा लॉन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के समापन पर जिला कार्यालय पर पौधारोपण किया गया। इसके बाद बालकों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एपीसी सुशील कुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी भूरङ्क्षसह, अमरचन्द बागोरिया, पंकज कुमार मीना, रामस्वरुप, कमल कुमार राजोरिया, मुकेश, राधामोहन शर्मा, हरिप्रकाश आदि मौजूद थे।

दिव्यांगों को उपकरण वितरित
बांदीकुई. सैनी आदर्श विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष भौरीलाल सैनी की तृतीय पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इसमें महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर एवं आनंद आश्रम न्यास के सहयोग से शिविर लगाकर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, ब्हील चेयर एवं बैसाखी वितरण की गई। इस मौके पर श्रद्धांजली सभा का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री रामकिशोर सैनी ने पूर्व अध्यक्ष भौंरीलाल के जीवन पर प्रकाश डाला। भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल, एडवोकेट मोतीलाल माल, प्रबंध समिति अध्यक्ष मुकेश सैनी, भंवरसिंह नंदेरा, रंगलाल सैनी, डॉ.रामदयाल सैनी, बाबूलाल सैनी बसवा, रामकरण सैनी बसवा, शिंभू सभापति, सरपंच बद्रीप्रसाद सैनी, प्रमोद व्यास एवं प्रबंध समिति पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। (नि.स.)

बच्चों को मौजे-बिस्किट वितरित
बांदीकुई. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्यालावास खुर्द में शनिवार को भामाशाह मीना ताम्बी, निर्मला उपाध्याय, सुधा शाहरा एवं सीता ताम्बी की ओर से छात्र-छात्राओं को मौजे एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुमेरसिंह श्यालावास, मोतीलाल गुप्ता, सीमा अवस्थी एवं राजेन्द्र कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

प्रतिभाओं को प्रोत्साहन की जरूरत
दौसा. राजकीय कला महाविद्यालय में युवा विकास केन्द्र की ओर से 'प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करेंÓ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विषय विशेषज्ञ बीएल टाटा ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाएं अधिक हैं, बस प्रोत्साहन की जरूरत है। संदीप चौधरी ने पूर्ण मनोयोग से तैयारी कर लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। जितेन्द्र कुमार ने भी जरूरी टिप्स दिए। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सागर मल व युवा विकास केन्द्र की संयोजिका डॉ. रेणु मीना ने विशेषज्ञों का स्वागत किया। इसके अलावा अलवर कॉलेज के सह आचार्यडॉ. रमेश बैरवा ने वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य पर समूह चर्चा की। उन्होंने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। भूगोल विभाग में कार्यरत डॉ. कैलाशचंद मीना ने नाकामियों से सबक लेने की बात कही। इस दौरान डॉ. आरके मौर्य, डॉ. राजकुमार बैरवा, डॉ. नरेन्द्र परेवा, डॉ. हीरालाल बैरवा, डॉ. जेपी मौर्य, डॉ. शंभुलाल मीना, डॉ. जलेन्द्र कुमार आदि थे। संचालन डॉ. संबोध गोस्वामी ने किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.