Breaking News
recent

ट्रेलरों की आमने सामने की​ भिड़ंत में एक घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी वाहनों की कतारें

निमाज/ पाली। पाली जिले के निमाज कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 112 पर खिनावड़ी प्याऊ के निकट रविवार को दो ट्रेलरों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक जना घायल हो गया, जिसे जैतारण के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। राजमार्ग पर जाम लग गया। निमाज चौकी से पहुंची पुलिस ने जाम खुलवा कर यातायात सुचारु कराया।


पुलिस के अनुसार रविवार को पाउडर से भरा एक ट्रेलर जोधपुर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 112 पर खिनावड़ी प्याऊ के पास जोधपुर की ओर जा रहे एक ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर निमाज पुलिस चौकी से पहुंचे मुख्य आरक्षी जनार्दन यादव एवं कांस्टेबल हनुमान सहाय ने क्रेन की सहायता से ट्रेलरों को सड़क से हटा कर जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे में घायल हुए खलासी को जैतारण के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.