मेलबर्न : साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में अमरीका की उभरती टेनिस प्लेयर डेनियले कोलिंस ने मंगलवार को रूस की अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा को तीन सेट तक चले एक कड़े मुकाबले में 2-6, 7-5, 6-1 हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रॉड लेवर एरेना में कोलिंस और पाव्लुचेंकोवा के बीच खेला गया यह मैच दो घंटे और 16 मिनट तक चला।
पहला सेट रूसी प्लेयर के पक्ष में रहा
पहला सेट रूसी खिलाड़ी के लिए काफी बेहतरीन रहा। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार शुरुआती तीन गेम अपने नाम कर लिए और विपक्षी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
दूसरे सेट में कोलिंस ने की वापसी
अमरीकी खिलाड़ी कोलिंस दूसरे सेट में वापसी करने में कामयाब रहीं। उन्होंने पहला गेम जीता, लेकिन उनकी रूसी विरोधी ने गेम को बराबरी में लाने पर अधिक समय नहीं लिया। इसके बाद, कोलिंस ने सेट में 4-2 की बढ़त बना ली। हालांकि, रूसी खिलाड़ी ने आसानी से हार नहीं मानी। उन्होंने कुछ और अंक हासिल किए लेकिन दूससरा सेट बचा नहीं सकीं।
तीसरे और निर्णायक सेट में कोलिंस ने अपना सर्वश्रेष्ठ निकाल कर रख दिया और रूसी प्लेयर देखती रह गई। कुछ कर नहीं सकीं। अमरीकी खिलाड़ी ने सीधे पांच गेम जीते और सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली। दोनों खिलाड़ियों ने इस मैच में छह-छह एस लगाए। कोलिंस ने 38, जबकि रूसी खिलाड़ी ने 36 विनर शॉट लगाए।





No comments:
Post a Comment