जालोर. इन दिनों ठंड कहर बरपा रही है। रविवार अलसुबह दांत किटकिटाने वाली ठंड से लोग सिहर उठे।मौसम में गलन बढऩे से लोग घरों में बैठे-बैठे भी कांपते रहे। उधर, मौसम विभाग की ओर से आगामी दो-चार दिनों तक गलन में और इजाफा होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का अनुमान लगाया है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है। तेज सर्दी के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर रहा। अवकाश का दिन होने से लोग देर तक घरों में ही रहे। शाम को भी जल्दी ही घरों में दुबक गए।
शहर में रविवार को लोग सर्दी का असर तेज रहने सेलोग कंपकपा उठे। अलसुबह सैर पर जाने वो लोग ठिठुरते दिखाई दिए। लोग गर्म कपड़ों में लिपट कर गर्माहट पाने का प्रयास करते दिखे।जगह-जगह अलाव तापे गए। सुबह काम पर जाने वाले लोग सर्द मौसम के अवकाश का मजा लेते देखे। ठंडमें इतवार के अवकाश से कामकाजी लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हुए। हालांकि सूर्योदय के बाद सर्दी से कुछ राहत मिली, लेकिन सर्द हवा में धूप की तल्खी कुछ खास काम नहीं दे पाई।
और ठंडी हो सकती है रातें
उधर, अगले दो-चार दिन तक तापमान में और गिरावट आने का पूर्वानुमान लगाया गया है।मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25 से 24 डिग्री तथा न्यूनतम 8 से 7 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। तापमान लुढ़कने से रातें और ज्यादा ठंडी हो सकती है। ऐसे में खुले में रहने वाले लोगों के लिए रात गुजारना मुसीबत भरा हो सकता है।
बर्फानी हवा और धुंध का असर
वैसे सर्दी के इस मौसम में न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक लुढ़क चुका है, लेकिन एक-दो दिन में पारा वापस ऊपर चढ़ गया। इसके बाद कुछ दिनों तक लगातार धूप भी तल्ख रही, जिससे लोगों को ज्यादा समस्या नहीं हुई। इन दिनों चल रही बर्फानी हवा तथा सुबह देर तक छाई रहने वाली धुंध के कारण लोगों की समस्या बढ़ रही है।





No comments:
Post a Comment