Breaking News
recent

विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर - परसादी

लालसोट. प्रदेश के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने नवरंगपुरा गांव में आयोजित पौष बड़ा कार्यक्रम में शिरकत कर ग्रामीणों को क्षेत्र के समुचित विकास का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए वादे के तहत पूरे पचवारा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं पानी समेत सभी मूलभूत समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में गंाव केे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को सैकण्डरी विद्यालय तक क्रमोन्नत करने एवं विधायक कोष से भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की। गांगल्यावास सरपंच रामधन मीना, विष्णु बीलका, रामबिलास जांगिड़ एवं मुकेश शर्मा समेत कई जने मौजूद थे। (नि.प्र)

दो शिक्षकों व प्रगति प्रसार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
महुवा ग्रामीण. निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी व एसडीएम योगेश डागुर ने दो शिक्षकों सहित पंचायत प्रसार अधिकारी को चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एसडीएम योगेश डागुर ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 1 जनवरी 2019 के तहत सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मतदान केन्द्र पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहकर नए मतदाताओं का नामांकन, शुद्धिकरण के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त शिविर का रविवार को विकास अधिकारी विनय मित्र ने निरीक्षण किया। जहां अध्यापक झमोलीराम गुर्जर बीएलओ, अध्यापक हरिमोहन शर्मा, एवं सुपरवाइजर उग्रसेन बैरवा अनुपस्थित मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।

नि:शुल्क प्रतियोगिता दक्षता कोचिंग शुरू
लालसोट. राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय में राज्य सरकार की प्रतियोगिता दक्षता योजना के तहत नि:शुल्क प्रतियोगिता दक्षता कोचिंग के लिए पंजीकरण प्रारम्भ किया गया है। प्राचार्य पीएम मीना ने बताया कि इस योजना में आईएएस, आरएएस, एसएससी-सीजीएल, बैंक पीओ, अध्यापक रीट आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय में पंजीकरण करा सकता है।(नि.सं.)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.