भाडौ़ती/मलारना डूंगर. लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे स्थित भाड़ौती पुलिस चौकी के पास बजरी से भरी टै्रक्टर ट्रॉली पलट गई। गुरुवार रात 9 बजे के लगभग भाड़ौती पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार से घुमाव पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। उधर बीच सड़क पर बजरी की ट्रॉली पलटने से मेगा हाइवे पर यातायात जाम हो गया। लम्बे समय तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली के गम्भीरा रोड से आने व पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार से भगाने के कारण ट्रॉली पलटने की बात कह रही है।
जाम लगने के बाद बाहर निकले पुलिसकर्मी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे पर गुरुवार रात्रि को बजरी से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली भाड़ौती पुलिस चौकी के पास पलटा गया। बीच सड़क पर बजरी से भरी ट्रॉली पलटने से हाइवे जाम हो गया। चौकी के मुख्य दरवाजे के बाहर जब वाहनों की कतार लगी तो स्थानीय पुलिस कर्मी बाहर निकलते तो माजरा समझ आया। बिना देर किए पुलिस ने लोडर लाकर हाइवे पर पड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक तरफ कर यातायात सुचारू करवाया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर चौकी परिसर में खड़ा किया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
दो आरोपी गिरफ्तार
खिरनी. पुलिस ने गुरुवार को अवैध खनन के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 13 नवंबर को डिडवाड़ी कस्बे में बनास नदी से अवैध बजरी का खनन करते ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई की थी। इसमें एक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया तो दूसरा ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग गया था। पुलिस ने मामला बौंली थाने में दर्ज कराया। फरार चल रहे आरोपी कैलाश बैरवा पुत्र फैलीराम व भरतलाल बैरवा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बिनोरी थाना मंडावरी जिला दौसा को गिरफ्तार कर पुलिस ने बौंली मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां दोनों को 28 जनवरी तक जेल भेज दिया। कार्रवाई टीम में हैड कांस्टेबल जबर सिंह, इरफान खान, हेतराम गुर्जर मौजूद रहे।
ट्रैक्टर भूखा बनास नदी से बजरी लेकर आया था। गम्भीरा सड़क से हाइवे आने के दौरान पुलिस कार्रवाई के भय से चालक ने घुमाव पर तेज रफ्तार से घुमाया, इसलिए पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। चालक फरार हो गया।
अमित कुमार शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी भाड़ौती
बनास खोद निकाल रहे बजरी
खिरनी. रोक के बावजूद बजरी का अवैध खनन और परिवहन धड़ल्ल से जारी है। बनास नदी से खनन कर ट्रैक्टर चालक जोलन्दा होते हुए खिरनी कस्बे से दिन दहाड़े निकल रहे हैं। ग्राम पंचायत जोलन्दा के महेश्वरा गांव से सटी बनास नदी से बजरी खनन अवैध परिवहन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। महेश्वरा के ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा कस्बे में सीसी सड़क का निर्माण करवाया था जो ओवरलोड बजरी से भरे ट्रैक्टरों द्वारा परिवहन करने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। बनास नदी से बजरी का खनन कर महेश्वरा होते हुए जोलन्दा, पूरा गांव से खिरनी कस्बे में पहुंचते हैं। यह ट्रैक्टर चालक मेदपुरा के रास्ते से होते हुए कच्चे रास्तों में होकर जस्टाना निकल जाते हैं।
करते हैं रैकी : बजरी के अवैध खनन से जुड़े लोग पुलिस चौकी में बैठे पुलिसकर्मियों की रैकी कर लोकेशन लेते हैं तथा मौका देखकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों को एक साथ दिन में ही निकाल कर रफूचक्कर हो जाते हैं।
बजरी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त 6 ट्रैक्टर ट्रॉली बच निकली
भाड़ौती. पुलिस ने गुरुवार को बजरी से ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। चौकी प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लालसोट कोटा मेगा हाइवे से बजरी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली निकलने की सूचना मिली। इस पर भाड़ौती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रसूलपुरा गांव के पास से बजरी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर भाड़ौती चौकी में खड़ा करवाया। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग व परिवहन विभाग को सूचित कर दिया गया।
शेष 6 बच निकले
इधर प्रत्यक्षदर्शी का आरोप है कि लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर बजरी के 6 ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली निकली, लेकिन इन्हें रोका तक नहीं गया। रोज बजरी के ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली हाइवे से गुजरते हैं।





No comments:
Post a Comment