कुंभनाथ दरबार को लगाई धोक, गूंजे जयकारे
मुकुंदगढ़. कस्बे के आराध्य संत कुंभनाथ दरबार की पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर ब्रहम बगीची में स्थित दरबार के समाधि स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने दरबार में धोक लगााकर मनौतियां मांगी। कामधेनु सेवा संस्थान के बाबा शैलेन्द्रनाथ के सानिध्य में हुए समाधि पूजन, हवन पूर्णाहूति, पूजा अर्चना व महाआरती के बाद शुरू हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में भाग लेने आए साधु संतों का बाबा शैलेन्द्रनाथ ने शॉल ओढाकर व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। उधर, पुण्यतिथि के मौके पर चल रहे दो दिवसीय एक्यूप्रेशर प्राकृतिक चिकित्सा व इलेक्ट्रोहोम्यो चिकित्सा शिविर का भी समापन हुआ। शिविर संयोजक घनश्याम शर्मा ने बताया कि शिविर में दूसरे दिन 184 रोगी लाभांवित हुए। आयोजन समिति के कमल बिंयाला, राजकुमार सोनी,रामू बियाला,राहुल गुर्जर, सुरेन्द्र पारासर, रजनीश पांडे, नरेश कनोई, विकास शर्मा, राकेश टेलर, अनिल गुर्जर, हरीराम सैनी समेत अन्य कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
इससे पूर्व पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात मिरण धाम के संत मुक्तिनाथ, मंडावा के शीतलदास, संत मोतीनाथ नेछवा, संत विद्यानाथ चूरू, संत रेवतीरमण व सुरदास मीठड़ी, योगी जीतनाथ डूंडलोद समेत अन्य साधु संतों के सानिध्य में आयोजित जागरण में गायकारों ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी।
वार्षिकोत्सव पर विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
बगड़. राजस्थान विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि रघुवीर पुरोहित थे। अध्यक्षता निदेशक महेन्द्र शास्त्री ने की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुरारी सैनी, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री पवन मावंडिया, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेन्द्रसिंह शेखावत, प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा थे। व्यवस्थापक सुनीता सैनी, सचिव अमित कुमार, प्रमिल कुमार, उदित नारायण योगी, दयाशंकर सेन, विद्याधर झाझडिय़ा, अनिता सैनी, महेन्द्र सैनी, बाबूलाल सैनी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापक श्रीराम सैनी ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। संचालन राधेश्याम सैनी ने किया। व्यवस्थापक सुनीता सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार केएस इन्टरनेशनल एकेडमी में सुभाषचन्द्र बोस जयंती निदेशक डॉ. रवीन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मनाई गई।






No comments:
Post a Comment