नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले की भाजपा में शामिल होने की खबर वायरल हो रही है। दरअसल, सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और ट्विटर पर पीएम मोदी मोदी और पूर्व इंडियन क्रिकेटर अनिल कुंबले की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ ही अनिल कुंबले का भाजपा में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
बिहार: जमुई में नक्सलियों ने 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या, एक महिला घायल
भारतीय क्रिकेट के सितारे अनिल कुंबले को भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है@anilkumble1074@narendramodi @BJP4India pic.twitter.com/HVM8M6iXz8
— 🇮🇳🇮🇳NAMO AGAIN 2019🇮🇳🇮🇳 (@sonuraj1397) January 13, 2019
वीएचपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया निधन, दौड़ी शोक की लहर
पीएम मोदी के हाथों में फूलों का गुलदस्ता
आपको बता दें कि फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रही तस्वीर में पूर्व क्रिकेटर कुंबले और पीएम मोदी हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पीएम मोदी के हाथों में फूलों का गुलदस्ता है। यही नहीं तस्वीर के साथ कैप्शन में अनिल कुंबले की भाजपा ज्वाइन करने की बात भी कही गई है। इस कैप्शन में कहा गया हे कि कुंबले राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके आगे लिखा गया है कि एक दिन कमल पूरे देश में खिलेगा।’ दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट का बांग्ला से हिंदी में ट्रांसलेट किया गया है।
It's positive indications to join BJP such type of patriotic persons like Anil Kumbale. #Modi_govt_again@narendramodi @anilkumble1074 pic.twitter.com/gNOUklzFyI
— Manoj Poddar BJP (@manojpo58166346) January 14, 2019
एक मीडिया हाउस ने इसकी पड़ताल की
लोगों को भ्रमित करने वाली इस खबर को लेकर जब एक मीडिया हाउस ने इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि कुंबले भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को लेकर जब मीडिया हाउस ने क्रिकेटर अनिल कुंबले से संपर्क साधा तो पूर्व क्रिकेटर ने भाजपा जॉइन करने की बात से साफ इनकार कर दिया। तस्वीर के साथ ही लोगों ने इसको लेकर अलग—अलग कमेंट भी किए हैं। कुछ ने अनिल कुंबले को भाजपा में आने पर स्वागत किया है तो कुछ ने उनको बधाई दी है। हालांकि यह स्पष्ट हो चुका है कि कुंबले ने भाजपा ज्वाइन नहीं की है।





No comments:
Post a Comment