Breaking News
recent

भागवत कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा

भागवत कथा से पूर्व निकाली कलशयात्रा

नवलगढ़. गांव निवाई में भागवत कथा शुरू हुई। संदीप शर्माने बताया कि कथा के शुभारम्भ पर गांव के ठाकुरजी मंदिर से कलशयात्रा निकाईगई। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कथास्थल पहुंची। मुख्य यजमान सुरेंद्र कुमावत, ताराचंद जांगिड़ थे। कथावाचक सुजाता किशोरी ने पहले दिन कथा सुनाते हुए भागवत का महत्व बताया। कथा का समय दोपहर 12 से चार बजे तक है।
नवलगढ़. अमृतवाणी संघ नवलगढ़ की ओर से रविवार को राणीशक्ति मंदिर में सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ कर विश्व शांति व प्राणी मात्र के कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा, अमृतवाणी पाठ, रामधुन व राम स्तुति की गई। श्रद्धालुओं ने मारने वाला है भगवान, बचाने वाला है भगवान...भजन सुनाकर भगवान को रिझाया। इस मौके पर पुजारी श्यामबिहारी शर्मा, उषा बिरोलिया, मणी घोड़ेला, विमला अध्यापिका, अंजू खेतान, सुनीता मोदी, सुमन डीडवानिया, जयचंद अध्यापक, दुर्गाप्रसाद डीडवानिया, रामचंद्र कुमावत, श्यामसुंदर मोदी, संजय सिंगड़ोदिया, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, सुरेश कुमावत आदि मौजूद थे।
जोधपुरा भैरूजी मंदिर में धार्मिक आयोजन
पचलंगी.क्षेत्र के जोधपुरा में ढ़ाणी पीपलावाली के पास पहाड़ी पर स्थित भैरूजी के मंदिर में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। आयोजन समिति के रामसिंह ,विजेन्द्र सैनी ने बताया कि शनिवार को 151 महिलाओं के द्वारा निकाली कलश यात्रा बाघोली -जोधपुरा की सीमा के पास पथवारी माता मंदिर से रवाना हुई व ढ़ाणी देंगाला , जोधपुरा के मुख्य मार्गो होती हुई भैरूजी मंदिर में पहुंची। आयोजन में रविवार को अखण्ड रामायण पाठ शुरू हुआ। सोमवार को भैरूजी की मूर्ति स्थापना के बाद सोमवार रात्रि में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी व मंगलवार को भैरूजी की पूजा-अर्चना के साथ भण्डारे का आयोजन होगा।

कुमास पूनिया में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण
झुंझुनूं. राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुमास पूनिया में होम्योपैथिक चिकित्सक अमरसिंह शेखावत के सौजन्य से सरस्वती प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अमरसिंह शेखावत थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक महावीर प्रसाद ने की।पंडित रवि शर्मा के सानिध्य में पांच पंडितों ने प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस अवसर पर सरपंच हरीराम बेरवाल, नागरमल कुमावत, डॉ.राकेश मांजू, ओमप्रकाश कस्वा, केशरसिंह, बजरंग सिंह, बिशनसिंह, डॉ.किशोरसिंह आदि मौजूद थे।

 

nawalgarh news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.