Breaking News
recent

कार से टकराकर बोलेरो पलटी, एक ही परिवार के छह लोग घायल

पाली/जोधपुर। पीपाड़ सिटी के कूलफांटा के पास बोलेरो व कार की टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई और उसमें सवार छह जने घायल हो गए। मथुरादास माथुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पाली जिले में शिवपुरा की देवासियों की ढाणी निवासी एक ही परिवार के छह लोग सुबह बुटाटी धाम के दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। शिवपुरा निवासी हनुमानराम बोलेरो चला रहा था। सभी बीनावास के पास कूलफांटा पर पहुंचे। चालक बोलेरो मोडऩे लगा। इतने में पीपाड़ की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार ने बोलेरो को साइड में टक्कर मार दी थी। अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई और उसमें सवार छह जने घायल हो गए। इनमें तीन महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। सभी को एम्बुलेंस की मदद से पीपाड़ चिकित्सालय व फिर जोधपुर रैफर किया गया। उधर, चालक कार छोडकऱ भाग निकला।

अनियंत्रित होकर जीप नहर में गिरी, पांच युवक घायल
रोहट। रोहट रामपुरा रोड पर रामपुरा गांव के निकट एक जीप अनियन्त्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में जीप सवार पांच जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार खारडा निवासी मंगलाराम पुत्र रणजीतराम सांसी, जैसलमेर निवासी मोहनराम पुत्र नारायणराम सैन, बावड़ी जोधपुर निवासी मदनाराम पुत्र तुलछाराम, गुड़ा जोधपुर निवासी दीनाराम पुत्र रमेश, भाकरासनी जोधपुर निवासी कैलाश पुत्र ओमाराम भील जीप में सवार होकर रामपुरा से रोहट जा रहे थे। इस दौरान ओवरटेक को लेकर जीप अनियन्त्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में पांचों घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहट पहुंचाया गया, जहां पर उपचार जारी है।

ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास, बाल अपचारी झुलसा
रोहट। गढ़वाड़ा में बिजली की चालू लाइन से ट्रांसफार्मर चोरी के प्रयास में एक बाल अपचारी करंट से झुलस गया। उसका उपचार जोधपुर में जारी है। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार गढ़वाड़ा के निकट तीन बाल अपचारियों ने मिलकर बिजली की चालू लाइन में ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान करंट लगने से एक बाल अपचारी झुलस गया। उसे जोधपुर ले जाया गया। उसका उपचार जारी है। दो बाल अपचारियों को पकड़ा गया है। उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.