Breaking News
recent

पटरी से चाबी चुराते बदमाश को रेलवे कर्मी ने पकड़ा, बड़ा हादसा टला

देवगढ़/राजसमंद.

कामलीघाट के बीच चारणिया के पास रेलवे पटरी पर लगी चद्दर व चाबी चुराते एक बदमाश को रेलवे कर्मी ने पकड़ लिया। बाद में रेलवे पुलिस मारवाड़ जंक्शन ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मारवाड-मावली रेल खण्ड पर कामलीघाट के पास पटरी से चाबी व चद्दर चुराते देख एक बदमाश को रेल कर्मी रणजीतसिंह ने आवाज लगाई, तो वह भागने लगा। इस पर रेलकर्मी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाद में सेक्शन इंजीनियर वीआर मीणा व कामलीघाट स्टेशन अधीक्षक रामसहाय मीणा को सूचना दी, उन्होंने चारनिया पहुंचकर मौका मुआयना किया। आरोपी पटरी के स्लीपर की चाबी खोल कर ले जाने की फिराक में था।

आरोपी भुंडवास (देवगढ़) निवासी देवीसिंह (25) पुत्र रामसिंह को पकड़कर रेलवे पुलिस सुरक्षा बल के जवान मारवाड़ ले गए और रेलवे सुरक्षा बल थाना मारवाड़ को सौंप दिया गया।

सतर्कता से टल गया बड़ा हादसा
सेक्शन इंजीनियर वीआर मीणा व कामलीघाट स्टेशन अधीक्षक रामसहाय मीणा ने बताया कि रेलवे पटरी पर चाबी खोलते हुए कार्मिक ने निरीक्षण के दौरान देख लिया, वरना ट्रेन के आने पर बड़ा हादसा हो सकता था। इससे काफी जान, माल की हानि का खतरा था। लेकिन कार्मिक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.