Breaking News
recent

दो डिग्री पहुंचा रात का पारा, दिन में भी गलन


चित्तौडग़ढ़. जिले में सर्दी के तेवर और अधिक तीखे हो गए है। चित्तौडग़ढ़ शहर का न्यूनतम तापमान मंगलवार को सोमवार से भी करीब आधा डिग्री और भी कम होकर 2 डिग्री सेल्सियस रह गया। बर्फानी हवाओं के कारण दोपहर तक भी ठिठुरन कम नहीं हुई। गलन इतनी अधिक थी कि धूप भी बेअसर साबित हुई। पिछले छह दिनों में न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। तेज सर्दी के चलते शहर में सुबह ९ बजे तक भी सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सुबह १० बजे बाद बााजारों में दुकाने खुलने लगी सर्द हवाओं के चलते शाम ढलते ही फिर बाजारों में सन्नाटा छाने लगा। सर्दी के रंगत में आने का असर आम जनजीवन पर भी दिखा। लोग दिनभर ऊनी वस्त्रों से लिपटे रहे। सर्दी तेज होने के कारण रात के समय बसो में सवारियों की संख्या में भी गिरावट आई है। लोग जरूरी होने पर ही रात के समय सफर कर रहे है। रात व सुबह के समय सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापने का जतन किया जा रहा है।
कक्षा पांच तक अवकाश, शेष में बदला समय
जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने शीतलहर के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त राजकीय/गैर राजकीय/निजी विद्यालयों (आरबीएसई एवं सीबीएसई) में कक्षा एक से 5 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बुधवार से चार फरवरी तक अवकाश घोषित किया है। कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन का समय 30 जनवरी से 9 फरवरी तक के लिए सुबह 10:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा। आदेश के अनुसार, अवकाश व समय परिवर्तन केवल विद्यार्थियों के लिये तत्काल प्रभाव से लागू होगा। विद्यालय स्टॉॅफ का समय शिविरा पंचाग के अनुसार यथावत् रहेगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.