Breaking News
recent

सिरियासर कला में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच चैलासी ने जीता

सिरियासर कला में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच चैलासी ने जीता
झुंझुनूं. गांव सिरियासर कला में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि गीतांजलि ज्वैलर्स के चेयरमैन शिवकरण जानू थे।अध्यक्षता हरफूलसिंह धारीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र आबुसरिया थे। उद्घाटन मैच में चैलासी ने पैनल्टी शूट आउट में ढिगाल को पराजित किया। दूसरे मैच में मावतवाल की टीम ने धनूरी को 5-0 से हराया।
तीसरे मैच में सीरियासर कला ने चंद्रपुरा को 4-0 से पराजित किया। इस अवसर पर डॉ. शमशाद खान, सरपंच विजय लोयल, कुंदनसिंह, सुबेदार रामावतार आदि
मौजूद थे।
नियमित खेलने से संवरता व्यक्तित्व
पिलानी. महेन्द्र कुमार साबू महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्राचार्य डा. एसएस कटेवा ने नियमित खेल खेलने से व्यक्तित्व विकास को मिलने वाले बल पर चर्चा की। प्रतियोगिता संयोजक डा. अशोक पूनिया ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। प्रभारी एवं कोच सोनिया ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की दौड़ सहित विभिन्न प्रकार की स्पद्धाएं होंगी।

दौड़ में विजेता रहे खिलाड़ी पंकज का सम्मान
पचेरी. यदुवंशी कॉलेज सोहली में बुधवार को नेशनल यूथ चैम्पियनशिप में आठ सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल विजेता छात्र पंकज का सम्मान किया। अध्यक्षता निदेशक दिनेश कुमार यादव ने की। विशिष्ट अतिथि दलीपसिंह थे। सोनम चौहान ने बताया कि हरियाणा के कैथल में आयोजित हुई नेशनल यूथ चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में सोहली निवासी पंकज जांगड़ा ने आठ सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया। कॉलेज पहुंचने पर छात्र पंकज का सम्मान किया गया।

jhunjhunu news

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.