Breaking News
recent

लापरवाही : मंडी में अंधेरा, चोरों की बल्ले-बल्ले


नीमकाथाना. शहर के आधे बाजार की रोड लाइट खराब होने के कारण अंधेरे के आगोश में रहता है। जिससे चोर अपना काम कर चले जाते है वहीें रात को सफर करने वाले यात्रियों को अनहोनी का भय बना रहता है। पत्रिका टीम ने रविवार रात करीब ढाई बजे शहर का दौरा किया तो कपिल अस्पताल से लेकर रामलील मैदान अंधेरे में था। कपिल मंडी में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा रोड लाइट खराब थी। जिससे शहर की सडक़ पर अंधेरा था। नीमकाथाना से रात को साढ़े ११ बजे सराय रोहिल्ला से उदपुर सीटी व डेढ़ बजे उदयपुर सीटी से सराय रोहिल्ला के लिए चेतक एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती है। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को अंधेरे में जाना पड़ता है।
वाहनों में पैनिक बटन से सफर सुरक्षित
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन जरूरी
सीकर. एक जनवरी 2019 से पंजीकृत होने वाले सभी वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगाना जरूरी होगा। इसके लिए केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्रालय ने परिवहन विभाग को आदेश दे दिए हैं। ये उपकरण लगने के बाद सफर सुरक्षित होगा। साथ ही जरूरत होने पर इन उपकरणों के जरिए तुरंत मौके पर ही मदद ले सकेंगे। यदि यह उपकरण वाहनों में नहीं मिलते हैं, तो उनका पंजीकृत नहीं किया जाएगा। हालांकि फिलहाल सरकार ने इसमें दुपहिया तिपहिया, ई-रिक्शा और ऐसे वाहनों को मुक्त रखा है जिनके लिए परमिट की जरूरी नहीं होता है।
व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस वह डिवाइस है जिसके जरिए किसी भी वाहन की लोकेशन के बारे में आसानी से जानकारी की जा सकेगी। इसके जरिए यह पता लगाया जा सकेगा कि वाहन किस क्षेत्र में है। पैनिक बटन के जरिए यात्री आपातकाल या किसी भी विपरीत स्थित में मदद ले सकेंगे। पैनिक बटन दबाते ही यह सूचना केंद्रीय सर्वर के माध्यम से संबंधित नजदीकी थाने में पहुंच जाएगी और समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकेंगे।
चायनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग
श्रीमाधोपुर. आयुष्मान रेडी टू हेल्प के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपखण्ड कार्यालय में ज्ञापन देकर चायनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
टूटा बिजली का पोल
खाटूश्यामजी.अलोदा गांव के गोपीनाथ चौक में स्थित बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पोल पर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन जा रही है।
लगी आग
लक्ष्मणगढ़. सिंगोदड़ा गांव निवासी भागीरथ सिंह महरिया के खेत में सोमवार को ११ हजार केवी की लाईन टूटकर गिर जाने से आग लग गई। आग लगने से महरिया के छप्पर सहित वहां मौजूद पशुधन व खेत में कार्य कर रहे मजदूर जितेन्द्र भी जलकर घायल हो गए। महरिया ने बलांरा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर विद्युत निगम से मुआवजे की मांग की हैं।
विधायक का स्वागत
नीमकाथाना. शहर के शहीद जेपी यादव रा.मा. विद्यालय में शिक्षक संघ शेखावत ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक सुरेश मोदी का अभिनंदन किया गया। संगठन प्रवक्ता सुरेंद्र सैनी ने बताया कि विधायक सुरेश मोदी को ११ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.